फिजियोथैरेपी के विद्यार्थियों के लिए बड़ी सौगात, BPT की 100 और MPT की 20 सीटों को मिली मंजूरी

RUHS में फिजियोथैरेपी के 120 नए अवसर

फिजियोथैरेपी के विद्यार्थियों के लिए बड़ी सौगात, BPT की 100 और MPT की 20 सीटों को मिली मंजूरी
राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) से फिजियोथैरेपी की पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है |खास बात यह है कि RUHS जैसे राज्य के प्रमुख स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में इन पाठ्यक्रमों की शुरुआत होने से फिजियोथैरेपी की शिक्षा हासिल करने के इच्छुक विद्यार्थियों को एक और विकल्प उपलब्ध होगा।

जयपुर। राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) से फिजियोथैरेपी की पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ फिजियोथैरेपी में बीपीटी (बैचलर ऑफ फिजियोथैरेपी) और एमपीटी (मास्टर ऑफ फिजियोथैरेपी) पाठ्यक्रम शुरू करने की मंजूरी दे दी है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिए जाएंगे। इसके तहत बीपीटी की 100 और एमपीटी की 20 सीटें स्ववित्तपोषित योजना के अंतर्गत स्वीकृत की गई हैं। इस मंजूरी के बाद अब विद्यार्थियों को फिजियोथैरेपी के क्षेत्र में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई के लिए नए अवसर मिलेंगे। खास बात यह है कि RUHS जैसे राज्य के प्रमुख स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में इन पाठ्यक्रमों की शुरुआत होने से फिजियोथैरेपी की शिक्षा हासिल करने के इच्छुक विद्यार्थियों को एक और विकल्प उपलब्ध होगा। कुलपति ने प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के दिए निर्देश चिकित्सा शिक्षा विभाग से मंजूरी मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारियां शुरू कर दी हैं

RUHS के कुलपति प्रो. प्रमोद येवले ने पाठ्यक्रमों को मंजूरी मिलने के साथ ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद विश्वविद्यालय स्तर पर प्रवेश से जुड़ी आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। 120 सीटों पर मिलेंगे प्रवेश विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ फिजियोथैरेपी में दोनों पाठ्यक्रमों के लिए कुल 120 सीटें स्वीकृत की गई हैं। इनमें बीपीटी की 100 तथा इनमें बीपीटी की 100 तथा एमपीटी की 20 सीटें शामिल हैं। ये सीटें स्ववित्तपोषित योजना के तहत संचालित होंगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

17 अक्टूबर को सजेगी ‘अनकही दास्तान’ की महफिल, राजीव भट्ट गीतों और गजलों से सुनाएंगे अपनी संगीत यात्रा 17 अक्टूबर को सजेगी ‘अनकही दास्तान’ की महफिल, राजीव भट्ट गीतों और गजलों से सुनाएंगे अपनी संगीत यात्रा
संगीतज्ञ राजीव भट्ट की दशकों लंबी संगीत यात्रा पर आधारित गीत-गजलों की महफिल ‘अनकही दास्तान’ 17 अक्टूबर को शाम 6:30...
शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 879 अंक उछला, निफ्टी 22,520 के पार
अमेरिकी रक्षा मंत्री का दावा, फोर्ट हुड हमले के दोषी को 'फायरिंग स्क्वाड' से दी जाने वाली सज़ा-ए-मौत की होगी लाइव-स्ट्रीमिंग
नवरात्रि से दिवाली तक बाजार में बढ़ेगी रौनक : प्रदेश के कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार, ऑटो सेक्टर की सेल में में 20%  ग्रोथ की संभावना
इंडिया गठबंधन बिखरा हुआ है, एसआईआर पर विपक्ष फैला रहा भ्रम: भाजपा
राष्ट्रीय डाक सप्ताह शुरू : मुरलीपुरा डाकघर बनेगा जनसेवा कनेक्ट केंद्र, युवाओं के लिए हाईटेक होंगे डाकघर
48 कैमरों की नजर, 16 वनकर्मियों का सर्च ऑपरेशन... फिर भी कहां गायब है झालाना का ‘राणा’?