पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ट्रक से डेढ़ करोड़ की अवैध शराब बरामद, चालक फरार

चालक ने ट्रक को तेजी से भगाना शुरू कर दिया

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ट्रक से डेढ़ करोड़ की अवैध शराब बरामद, चालक फरार

भारतमाला मार्ग पर पुलिस दल ने मल्लडखेड़ा के पास ट्रकों की जांच के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका, तो चालक ने ट्रक को तेजी से भगाना शुरू कर दिया।

जयपुर। हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी थाना क्षेत्र में भारतमाला मार्ग पर पुलिस ने देर रात एक ट्रक से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि रात भारतमाला मार्ग पर पुलिस दल ने मल्लडखेड़ा के पास ट्रकों की जांच के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका, तो चालक ने ट्रक को तेजी से भगाना शुरू कर दिया।

पुलिस दल ने तुरंत पीछा किया, लेकिन चालक ने कुछ दूरी पर ट्रक सड़क पर ही छोड़ दिया और ट्रक से कूदकर अंधेरे और कोहरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर भाग गया। उन्होंने बताया कि बाद में ट्रक की तलाशी ली गई तो ऊपर चावल के छिलकों से भरे 250 प्लास्टिक कट्टे रखे हुए थे। इन कट्टों के नीचे छिपाई गई अलग ब्रांड की शराब की 845 पेटियां बरामद हुयी। बरामद शराब की करीब डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गयी है।

 

Tags: alcohol

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

19 मार्च को जिलों के दौरे पर जाएंगे प्रभारी मंत्री, बजट घोषणाओं की करेंगे समीक्षा 19 मार्च को जिलों के दौरे पर जाएंगे प्रभारी मंत्री, बजट घोषणाओं की करेंगे समीक्षा
राज्य सरकार के प्रभारी मंत्री 19 मार्च को जिलों का दौरा। वे राजस्थान दिवस तैयारियों और बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन...
दिल्ली में जान पर बन आई रील की सनक : स्टंट वीडियो बनाने के लिए पिस्तौल में डाली मैगजीन, ट्रिगर दबने से युवक की मौत
जेडीए में कम किए 4 जोन : अब होंगे 23 जोन, स्टाफ की कमी के चलते किए कम
ईरान का पलटवार: कतर में अमेरिकी अड्डे और इजरायल में रक्षा ढांचे पर हवाई हमला, आईआरजीसी ने की पुष्टि
नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात, विकास मुद्दों पर चर्चा
चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के एक दिन बाद पुडुचेरी में नामांकन प्रक्रिया शुरू, जानिए कब होगा मतदान और कब आएगा रिजल्ट
आईपीएल 2026 : केकेआर के हर्षित राणा बाहर, पथिराना भी चोटिल, दोनों का रिप्लेसमेंट नहीं लेगी टीम