जलदाय कर्मचारियों को बड़ी राहत: सरेंडर लीव भुगतान प्रक्रिया शुरू, यूनियन ने सरकार का जताया आभार

जलदाय विभाग के कर्मचारियों में खुशी का माहौल

जलदाय कर्मचारियों को बड़ी राहत: सरेंडर लीव भुगतान प्रक्रिया शुरू, यूनियन ने सरकार का जताया आभार
राजस्थान जलदाय विभाग के कर्मचारियों के समर्पित अवकाश (सरेंडर लीव) के भुगतान की प्रक्रिया शुरू होने पर प्रान्तीय नल मजदूर यूनियन इंटक ने खुशी जाहिर की है। यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंह शेखावत के अनुसार तीन माह के संघर्ष और ज्ञापनों के बाद सरकार ने यह कर्मचारी हितैषी फैसला लिया है।

जयपुर। जलदाय विभाग के कर्मचारियों के समर्पित अवकाश (सरेंडर लीव) के भुगतान की प्रक्रिया शुरू होने पर प्रान्तीय नल मजदूर यूनियन इंटक ने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंह शेखावत ने कहा कि संगठन पिछले तीन माह से इस मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा था। कर्मचारियों के हित में ज्ञापन सौंपने, विभागीय अधिकारियों से वार्ता करने तथा विभिन्न स्तरों पर लगातार प्रयास किए गए, जिसके बाद सरकार ने भुगतान प्रक्रिया प्रारम्भ करने का निर्णय लिया। 

संघ के कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा और जयपुर जिला अध्यक्ष ताराचंद सैनी ने बताया कि संगठन द्वारा किए गए लगातार प्रयासों, ज्ञापनों और धरना-प्रदर्शनों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। सरकार के इस फैसले से प्रदेशभर के जलदाय विभाग के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है और लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने की उम्मीद जगी है। यूनियन पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, विभागीय अधिकारियों तथा राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए लिया गया यह निर्णय स्वागतयोग्य है। संगठन ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी कर्मचारियों की अन्य लंबित मांगों का शीघ्र समाधान कर कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन