जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बाइकर्स का आतंक : तलवारें लहराकर मचाया हुड़दंग, 7 आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बाइकर्स का आतंक : तलवारें लहराकर मचाया हुड़दंग, 7 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बाइक सवार युवकों के एक समूह ने जमकर उत्पात मचाया। तेज रफ्तार और स्टंट के साथ-साथ तलवारें लहराकर आमजन में दहशत फैलाने का मामला सामने आया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार।

जयपुर। राजधानी जयपुर में रविवार रात जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बाइक सवार युवकों के एक समूह ने जमकर उत्पात मचाया। तेज रफ्तार और स्टंट के साथ-साथ तलवारें लहराकर आमजन में दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गलतागेट थाना पुलिस के अनुसार, करीब 20 से अधिक बाइकों पर सवार 40-50 युवकों का एक काफिला रविवार रात करीब 10:15 बजे हाईवे पर निकला। इस दौरान युवकों ने ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाईं। बाइकर्स न केवल तेज गति से लहराते हुए वाहन चला रहे थे, बल्कि कुछ युवक चलती बाइक पर तलवारें लहराकर लोगों को डराते नजर आए।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सोमवार रात दबिश दी गई और सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में फरहान (24), असगर अली (33), मोहम्मद अजीम (32), अजरूद्दीन उर्फ अज्जु (28), सलीम कुरैसी (35), तौसिफ खान (26) और जिशान खान (20) शामिल हैं। सभी आरोपी जयपुर के विभिन्न इलाकों के निवासी हैं। पुलिस की कार्रवाई वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान सोमवार रात अलग-अलग स्थानों पर दबिश 7 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार अन्य फरार साथियों की तलाश जारी हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

युवा उद्यमियों के लिये सुनहरा अवसर, सभी संभागीय स्तरों पर मिलेगी प्लग एंड प्ले सुविधा युवा उद्यमियों के लिये सुनहरा अवसर, सभी संभागीय स्तरों पर मिलेगी प्लग एंड प्ले सुविधा
राजस्थान में एमएसएमई (MSME) को बढ़ावा देने के लिए रीको ने संभागीय स्तरों और किशनगढ़ में 'प्लग एंड प्ले' सुविधा...
छात्रा का पीछा कर अश्लील हरकतें करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की सतर्कता से कार्रवाई
अमेरिका के साथ व्यापार समझौते की उम्मीद में सेंसेक्स 753 अंक चढ़ा, इन कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन
जयपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी : 24 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, पति ही निकला हत्यारा
वैलेरी गेरासिमोव का दावा : लुगांस्क क्षेत्र पर पूरी तरह नियंत्रण, रूसी सेना सभी मोर्चों पर तेजी से बढ़ रही आगे
कांग्रेस ने चार दशकों से महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित रखा, जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी : अरूण साव  
गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन : 29 अप्रैल को पीएम मोदी देंगे देश को सौगात, 6-7 घंटे में सिमटेगा मेरठ-प्रयागराज सफर