SMS अस्पताल में ठेका कार्मिकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, 60 करोड़ के खर्च की होगी ऑनलाइन निगरानी

मैनपावर व्यवस्था पर ऑनलाइन और पारदर्शी निगरानी

SMS अस्पताल में ठेका कार्मिकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, 60 करोड़ के खर्च की होगी ऑनलाइन निगरानी
सवाई मानसिंह अस्पताल में 1 अगस्त से 2,500 से अधिक ठेका कार्मिकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य। अस्पताल प्रशासन का उद्देश्य उपस्थिति, जवाबदेही और सेवा गुणवत्ता में सुधार लाना है। प्रतिवर्ष करीब 60 करोड़ खर्च होने वाली ठेका व्यवस्था की अब ऑनलाइन और पारदर्शी निगरानी की जाएगी, जिससे मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

जयपुर। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में ठेका कार्मिकों की कार्यप्रणाली और उन पर होने वाले खर्च की निगरानी अब पूरी तरह डिजिटल होगी। अस्पताल प्रशासन ने 1 अगस्त से 2500 से अधिक ठेका कार्मिकों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य करने का निर्णय लिया है। इस व्यवस्था के लागू होने से कार्मिकों की वास्तविक उपस्थिति और कार्य निष्पादन की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा सकेगी।

अस्पताल में वॉर्ड बॉय, ट्रॉली पुलर, मोर्चरी अटेंडेंट, हेल्पर, लेबोरेटरी अटेंडेंट, वाहन चालक, इलेक्ट्रीशियन, फार्मासिस्ट, टेक्नीशियन, टेलीफोन ऑपरेटर, मशीन विद मैन सहित मुख्य भवन, चरक भवन, ट्रॉमा सेंटर, धन्वंतरि ओपीडी और बीएमआरसी की सफाई व्यवस्था जैसी करीब डेढ़ दर्जन सेवाएं अलग-अलग फर्मों के माध्यम से संचालित की जा रही हैं। इन सेवाओं में करीब 2500 कार्मिक चौबीसों घंटे विभिन्न स्थानों पर कार्यरत रहते हैं। अस्पताल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी ने बताया कि ठेका कार्मिकों पर प्रतिवर्ष करीब ₹60 करोड़ खर्च किए जाते हैं। ऐसे में यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि जितना खर्च हो रहा है, उसका पूरा लाभ मरीजों को भी मिले। इसी उद्देश्य से बायोमेट्रिक हाजिरी प्रणाली लागू की जा रही है, जिससे उपस्थिति, जवाबदेही और सेवा गुणवत्ता में सुधार आने के साथ ही पूरी मैनपावर व्यवस्था पर ऑनलाइन और पारदर्शी निगरानी रखी जा सकेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गुरु पूर्णिमा महोत्सव में राम नाम संकीर्तन से गुंजायमान हुआ हाथोज धाम, नृसिंह लीला की भव्य शोभायात्रा ने किया नगर भ्रमण गुरु पूर्णिमा महोत्सव में राम नाम संकीर्तन से गुंजायमान हुआ हाथोज धाम, नृसिंह लीला की भव्य शोभायात्रा ने किया नगर भ्रमण
श्री दक्षिणमुखी बालाजी मंदिर, हाथोज धाम में पंचदिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तहत संगीतमय श्रीराम नाम संकीर्तन, भगवान नृसिंह अवतार...
पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की शिष्टाचार भेंट, जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा
राजस्थान नदी बेसिन प्राधिकरण की बैठक आयोजित, एकीकृत जल प्रबंधन से राजस्थान में जल सुरक्षा और कृषि समृद्धि को मिलेगी नई दिशा
एसएमएस अस्पताल आईपीडी टावर : निर्माण पूरा होने के बाद ही होगा संचालन, 7 दिन में हैंडओवर की तैयारी
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: सूखे पर केंद्र से सहायता की मांग, कैबिनेट विस्तार जल्द होने के संकेत
राजस्थान में फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा, निवेश और रोजगार बढ़ाने पर मंथन
SMS अस्पताल में ठेका कार्मिकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, 60 करोड़ के खर्च की होगी ऑनलाइन निगरानी