जयपुर में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस से धक्का-मुक्की के बीच वाटर कैनन का इस्तेमाल

जयपुर में भाजपा का प्रदर्शन उग्र

जयपुर में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस से धक्का-मुक्की के बीच वाटर कैनन का इस्तेमाल
जयपुर में कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वॉटर कैनन की बौछारें कीं। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान भारी हंगामा हुआ।

जयपुर। प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को जयपुर में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के घेराव का प्रयास किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में भाजपा ऑफिस से निकले कार्यकर्ता प्रदर्शन के दौरान चौमूं हाउस सर्किल तक पहुंच गए। यहां पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प व धक्का-मुक्की हो गई।

पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया। इस दौरान कई कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गए, जिन्हें नीचे उतारने को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस और धक्का-मुक्की हुई। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन से पानी की बौछारें कीं। इस कार्रवाई में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी पूरी तरह भीग गए।

Read More गुप्त वृन्दावन धाम में राधा-श्यामसुंदर विग्रह निर्माण का शुभारंभ, सीएम भजनलाल शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष शिलाओं का किया पूजन

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मदन राठौड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास पर धरना देकर उन्होंने देश के इतिहास को कलंकित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस के इस रवैये के विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रही है और "56 साल के बच्चे को चेताने" आई है। पुलिस बल की भारी तैनाती के बीच कुछ देर तक प्रदर्शन स्थल पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा, हालांकि बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

Read More हाईकोर्ट में चुनावी कार्यक्रम पेश, 29 सितंबर को होंगे आरसीए चुनाव

Read More विलायती बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा सरकार की स्वास्थ्य नीतियों पर विपक्ष हमलावर, राजस्थान महिला कांग्रेस ने निकाली स्वास्थ्य व महिला सुरक्षा व्यवस्था की शवयात्रा भाजपा सरकार की स्वास्थ्य नीतियों पर विपक्ष हमलावर, राजस्थान महिला कांग्रेस ने निकाली स्वास्थ्य व महिला सुरक्षा व्यवस्था की शवयात्रा
राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस ने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के विरोध में प्रतीकात्मक शवयात्रा...
राजस्थान के बांधों में 53.03 फीसदी पानी, पिछले साल से 24 फीसदी कम
विधानसभा चुनाव से पहले मायावती का दाव : बसपा से जुड़ रहे लोग, सरकार बनी तो 2007 की तरह मिलेगा सम्मान; ब्राह्मणों को लेकर क्या बोली?
80वां स्वतंत्रता दिवस : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
असर खबर का : नयागांव गुजरान में श्मशान निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति जारी
मंडी का जाम, सफाई-पानी की किल्लत, आवारा कुत्ते बने परेशानी
कोटा मेडिकल कॉलेज हादसा : 15 दिन में आनी थी रिपोर्ट, 3 माह से इंतजार