कांग्रेस सांसद के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने किया विरोध-प्रदर्शन : कांग्रेस मुख्यालय घेरने निकलीं भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, सांसद का पुतला फूंका
कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करने के लिए रवाना
सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर उत्पीड़न के आरोपों के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने शनिवार को प्रदर्शन किया। सांसद मंजू शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करने निकलीं, लेकिन पुलिस ने चौमूं सर्किल पर रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर पुतला दहन किया और कार्रवाई की मांग की।
जयपुर। कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर उत्पीड़न के आरोपों को लेकर शनिवार को जयपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सांसद के पुतले का दहन किया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय से कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करने के लिए रवाना हुईं। प्रदर्शनकारी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराना चाहती थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें चौमूं सर्किल पर ही रोक दिया। पुलिस की ओर से आगे बढ़ने से रोके जाने के बाद महिला कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही विरोध प्रदर्शन किया और कांग्रेस सांसद के पुतले का दहन किया।
Tags: BJP
Related Posts
Post Comment
Latest News
11 Oct 2026 11:45:45
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पहले दिन मां...

Comment List