भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अरुण सिंह का कांग्रेस पर जोरदार हमला, कहा- महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, भाजपा की जीत जनता के विश्वास का परिणाम

कांग्रेस नेताओं के भाजपा छोड़ने के सवाल पर

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अरुण सिंह का कांग्रेस पर जोरदार हमला, कहा- महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, भाजपा की जीत जनता के विश्वास का परिणाम

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री अरुण सिंह ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। कहा कि महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का पूरी तरह सूपड़ा साफ हो गया। कांग्रेस लगातार इसलिए हार रही है क्योंकि वह एक नेतृत्वहीन पार्टी बन चुकी है और केवल जनता को भ्रमित करने का काम करती।

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री अरुण सिंह ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का पूरी तरह सूपड़ा साफ हो गया है। कांग्रेस लगातार इसलिए हार रही है क्योंकि वह एक नेतृत्वहीन पार्टी बन चुकी है और केवल जनता को भ्रमित करने का काम करती है। इसके विपरीत भाजपा की जीत का सिलसिला लगातार जारी है, क्योंकि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास करती है। अरुण सिंह ने कहा कि विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) – वीबी–जी रामजी के तहत ऐसा कानून बनाया गया है, जिससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि गांवों का सर्वाधिक और अपेक्षा के अनुरूप विकास हो। इसके माध्यम से पूर्ण विकसित गांव देखने को मिलेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि मनरेगा को बंद नहीं किया गया है, बल्कि उसमें आवश्यक सुधार किए गए हैं। इस कानून के जरिए यह तय होगा कि गांवों में किस तरह का विकास होना है।

उन्होंने कहा कि अब रोजगार के दिन 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दिए गए हैं, जिससे साफ है कि केंद्र सरकार ज्यादा धन उपलब्ध कराएगी। इसके लिए करीब 51 हजार करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है। यदि किसी का भुगतान नहीं हुआ है तो उसे सुनिश्चित करने के लिए बेहतर प्रावधान किए गए हैं। यह योजना ग्रामीण जनता के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को इस बिल को ठीक से पढ़ना चाहिए। अरुण सिंह ने कहा कि पहले सोशल ऑडिट नहीं होता था और न ही कोई कार्रवाई होती थी, लेकिन अब ऑडिट अनिवार्य होगा। बायोमेट्रिक और एआई तकनीक का उपयोग किया जाएगा। गांव में क्या बनाना है, यह गांव खुद तय करेगा और ग्राम सभा इसकी निर्णय प्रक्रिया का केंद्र होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जितना ज्यादा नकारात्मक काम करेगी, उतनी ही तेजी से वह राजनीतिक गड्ढे में जाएगी। भाजपा ग्राम चौपाल तक जाकर लोगों को इस योजना की जानकारी देगी।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह गांधी के नाम को हटाने की बात कर रही है, जबकि सवाल यह है कि कांग्रेस को भगवान राम से इतनी आपत्ति क्यों है। पहले राम मंदिर का विरोध किया, फिर राम सेतु का विरोध किया और अब रामजी से जुड़ी योजनाओं पर सवाल उठा रही है। राजस्थान सरकार के कामकाज पर बोलते हुए अरुण सिंह ने कहा कि भजनलाल शर्मा सरकार ने दो साल में बेहतर काम किया है। एक भी परीक्षा में पेपर लीक नहीं हुआ है, जबकि पिछली गहलोत सरकार में तो बसों में पेपर बांटे जाते थे और मोबाइल टावर व इंटरनेट बंद कर दिए जाते थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक एक लाख से अधिक भर्तियां की हैं। दोषारोपण वही करता है, जो खुद काम नहीं करता। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बेहद मेहनती और परिश्रमी हैं।

कांग्रेस नेताओं के भाजपा छोड़ने के सवाल पर अरुण सिंह ने कहा कि जो लोग अत्यधिक महत्वाकांक्षी हैं, वही पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। भाजपा में लाखों कार्यकर्ता हैं और यहां किसी एक व्यक्ति को विशेष महत्व नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि भाजपा में दम घुटने जैसी कोई बात नहीं है, बल्कि यहां संगठन सर्वोपरि है।

Read More मावठ+ओले= ठिठुरन : सर्दी का डबल अटैक, जयपुर सहित कई जिलों में शीतलहर का दौर जारी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी शनिवार को देंगे पश्चिम बंगाल और असम को नए साल का तोहफा, 11 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण पीएम मोदी शनिवार को देंगे पश्चिम बंगाल और असम को नए साल का तोहफा, 11 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण
प्रधानमंत्री मोदी शनिवार से बंगाल और असम की यात्रा पर रहेंगे, जहाँ वे वंदे भारत स्लीपर और अमृत भारत ट्रेनों...
कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के नाम कटने का आरोप, टीकाराम जूली ने चुनाव आयोग पर बोला हमला
अमेरिकी वायुसेना का एक एफ-35ए लड़ाकू विमान रडार से गायब, डिस्ट्रेस सिग्नल भेजा
राज्य में राजस्व संग्रहण के लिए e-GRAS के स्थान पर IFMS 3.0 आधारित RMS लागू, 21 जनवरी 2026 से होगा प्रथम चरण में क्रियान्वयन
काशी में मणिकर्णिका घाट के पुनर्विकास को लेकर कांग्रेस ने बोला सरकार पर हमला, लगाएं गंभीर आरोप
जयपुर आरटीओ प्रथम की बड़ी कार्रवाई, 1100 से अधिक आरसी निलंबित
साहित्य जगत में शोक: वरिष्ठ आलोचक कवि राजेन्द्र कुमार का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस