भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने निकाय चुनावों की ऐतिहासिक सफलता पर दी बधाई, पंचायत चुनाव में जीत का दिया मंत्र

पंचायत चुनावों के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं कार्यकर्ता

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने निकाय चुनावों की ऐतिहासिक सफलता पर दी बधाई, पंचायत चुनाव में जीत का दिया मंत्र
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जयपुर में जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी पंचायत चुनावों की रणनीति पर चर्चा। आपसी समन्वय, जनसेवा और बूथ स्तर पर तैयारी मजबूत करने पर जोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनावों के लिए अभी से जुटने का आह्वान।

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने शुक्रवार को जयपुर में सीएमआर में जनप्रतिनिधियों एवं संगठन पदाधिकारियों के साथ संवाद कर निकाय चुनावों में सफलता की बधाई देते हुए आगामी पंचायतराज चुनावों में ठोस रणनीति और आपसी सहयोग, समन्वय के साथ कार्य करते हुए जीत हासिल करने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि नेशन फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट, सेल्फ लास्ट की भावना को आत्मसात करते हुए जन सेवा के संकल्प को साकार करना भाजपा से जुड़े सभी जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में नगरीय निकाय चुनावों में मिली ऐतिहासिक सफलता प्रदेश नेतृत्व, संगठन और कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवं प्रभावी रणनीति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जीत का सेहरा हम सभी का है और निकाय चुनाव को आगामी पंचायत चुनाव की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव मानकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि सफलता के साथ आत्मचिंतन और समीक्षा ही संगठन को निरंतर मजबूत और सही दिशा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निकाय चुनाव में सफलता प्राप्त करने वाले कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में सक्रिय रूप से लगाया जाए।

नितिन नवीन ने कहा कि सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर उनकी अपेक्षाओं और मांगों को समझकर योजनाएं बनाना तथा उनके क्रियान्वयन के दौरान जनता के साथ सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना ही सुशासन की पहचान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याण और विकास के लिए एक से बढ़कर एक योजनाएं और कार्यक्रम लाए गए हैं। जनप्रतिनिधि क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहेंगे तो इन योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का यश जनता के बीच संगठन को जरूर मिलेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी की पकड़ को और मजबूत करने के लिए प्रत्येक पंचायत समिति, जिला परिषद और बूथ की राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों का सूक्ष्म आकलन किया जाए। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के आगामी दिनों का अधिकतम उपयोग करते हुए चुनावी तैयारियों को गति देने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए संगठन को मजबूती, सक्रियता और जनता से सीधा संवाद रखते हुए कार्य करना होगा।

Read More छुट्टियों में गुलजार हुए जयपुर के पर्यटन स्थल : उमड़े सैलानी, आमेर महल से हवामहल तक पर्यटकों की रौनक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए राजस्थान में विकास की गति को निरंतर बनाए रखना आवश्यक है। इसके लिए गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड और हरियाणा की तरह राजस्थान में भी भारतीय जनता पार्टी को लगातार सत्ता में बनाए रखने के लिए जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं को जनसेवा की मिसाल बनानी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आगामी पंचायत चुनावों के लिए अभी से पूरी ताकत और मेहनत के साथ जुट जाएं।

Read More पुलिस कमिश्नरेट के सामने बड़ी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे, पुलिस से टकराव के हालात

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राजस्थान में पिछले ढाई वर्षों में अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए हैं। राज्य सरकार ने विधायकों और जनप्रतिनिधियों को भी विकास कार्यों के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाया है। पंचायत चुनावों के मद्देनजर विकास रथों के जरिये सरकार के कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की पुस्तिका तैयार कर उपलब्ध कराई गई है।

Read More जयपुर में दोपहर 03 बजे तक 49.34 प्रतिशत मतदान: मौजमाबाद सबसे आगे, 797 मतदान केंद्रों पर व्यवस्था

पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी की सफलता के लिए जनप्रतिनिधियों एवं चुनाव संचालन समिति के सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता संगठन की मेहनत, समन्वित रणनीति और कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने निकाय चुनावों के परिणामों का उल्लेख करते हुए कहा कि जहां पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है, वहां की रणनीति से सीख लेते हुए इसे पंचायत चुनाव में अपनाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकसित भारत, विकसित राजस्थान के लक्ष्य की दिशा में विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनावों के लिए कार्यकर्ता जीत का संकल्प लेकर चुनावी मैदान में जाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति निष्ठा, अनुशासन और सामूहिक निर्णय ही संगठन की सफलता का आधार हैं तथा भाजपा की विजय और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी व डॉ. प्रेम चन्द बैरवा, प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया, सहप्रभारी कविता पाटीदार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे, राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी व डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, मंत्री, सांसद, विधायक उपस्थित रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

सब जूनियर और जूनियर नेशनल स्क्वैश के उद्घाटन में खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह की घोषणा सब जूनियर और जूनियर नेशनल स्क्वैश के उद्घाटन में खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह की घोषणा
सवाई मानसिंह स्टेडियम में अब जल्दी ही ऑल ग्लास कोर्ट लगाया जाएगा। एसएमएस स्टेडियम कोर्ट्स पर सब जूनियर और जूनियर...
कच्चे तेल के दबाव और विदेशी पूंजी निकासी के बीच डॉलर के मुकाबले रुपया 94.95 के स्तर पर
सौ फीसदी फिट होकर ही मैदान पर लौटना चाहते हैं खलील ,आईपीएल में लगी चोट के कारण 5 माह से है क्रिकेट से दूर
सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- गांधी परिवार ने देश की बर्बादी पर सत्ता की इमारत बनाई
ईसरदा लिंक परियोजना : अधिग्रहित जमीन पर खेती की तो होगी कार्रवाई, अवाप्त भूमि पर कृषि गतिविधियों पर रोक
मॉस्को पर बड़ा ड्रोन हमला नाकाम: रूसी रक्षा बलों ने हवा में नष्ट किए 155 मानवरहित विमान
प्रदेश में मौसम का डबल गेम : सुबह-शाम गुलाबी ठंड, दिन में तेज धूप का असर