राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का प्रदर्शन : कांग्रेस नेता का किया पुतला दहन, मदन राठौड़ ने कहा- अब कांग्रेस के पास नहीं बचा जनसमर्थन

राहुल गांधी के खिलाफ की नारेबाजी

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का प्रदर्शन : कांग्रेस नेता का किया पुतला दहन, मदन राठौड़ ने कहा- अब कांग्रेस के पास नहीं बचा जनसमर्थन

राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भाजपा मुख्यालय से चौमूं हाउस सर्किल तक जुलूस निकालकर नारेबाजी व पुतला दहन हुआ। मदन राठौड़ ने राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जयपुर में विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश मुख्यालय से चौमूं हाउस सर्किल तक जुलूस निकालकर कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया।

इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने आजादी के बाद कांग्रेस को समाप्त करने की बात कही थी और अब राहुल गांधी उसी दिशा में काम कर रहे हैं। राठौड़ ने राहुल गांधी केटॉफीसंबंधी बयान को बचकाना बताते हुए कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति और कूटनीति दिखाई नहीं देती। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बयान राष्ट्रीय नेतृत्व के स्तर के अनुरूप नहीं हैं। कांग्रेस के भाजपा मुख्यालय घेराव कार्यक्रम पर भी राठौड़ ने निशाना साधते हुए कहा कि किसी भी आंदोलन के लिए जनसमर्थन जरूरी होता है, जो अब कांग्रेस के पास नहीं बचा है।

Tags: rahul

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से नव नियुक्त कुलगुरु प्रो. मदन सिंह राठौड ने की शिष्टाचार भेंट राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से नव नियुक्त कुलगुरु प्रो. मदन सिंह राठौड ने की शिष्टाचार भेंट
राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे से लोकभवन में महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय, भरतपुर के नव नियुक्त कुलगुरु प्रो. मदन सिंह...
डीलर्स ने की पेट्रोल-डीजल पर वेट कम करने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
जूली का भाजपा पर हमला : चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए टेंडर शर्तों को बदला, क्या सरकार इस मामले की निष्पक्ष जांच करवा सकेगी?
नीट पेपरलीक मामला : कांग्रेस ने किया भाजपा मुख्यालय घेराव के लिए कूच, पुलिस ने भीड़ पर किया बल प्रयोग, डोटासरा-जूली ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश
नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन : बैरिकेड्स पर चढ़े कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल, धरने पर बैठे खाचरियावास
बांसी का रावजी मोहल्ला : नाममात्र जलापूर्ति से मोहल्लेवासियों में बढ़ा आक्रोश
पूरी दुनिया में पीएम मोदी का डंका : 2026 के प्रतिष्ठित एग्रीकोला पदक से हुए सम्मानित, बोले- ये करोड़ों किसानों, वैज्ञानिकों का सम्मान है