भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का दावा : नवरात्र पर जीएसटी बदलाव से महंगाई घटी, खरीदारी क्षमता बढ़ी

देश में व्यापारियों एवं करोडों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का दावा : नवरात्र पर जीएसटी बदलाव से महंगाई घटी, खरीदारी क्षमता बढ़ी
राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा है कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने नवरात्र के अवसर पर वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) में किए गए बदलाव से महंगाई कम होगी

उदयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा है कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने नवरात्र के अवसर पर वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) में किए गए बदलाव से महंगाई कम होगी और आमजन की खरीदारी की क्षमता में वृद्धि होगी। राठौड मंगलवार को उदयपुर में भाजपा की ओर से आयोजित व्यापारियों से संवाद कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जीएसटी में इस बदलाव से देश में व्यापारियों एवं करोडों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने केन्द्र की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार और भाजपा की मोदी सरकार के बीच तुलना करते हुए कहा कि महंगाई दर में बहुत फर्क देखने को मिला है। जीएसटी लागू होने से पहले अलग-अलग प्रकार के कर लगने की वजह से व्यापारियों को परेशान होना पड़ता था, लेकिन अब एक ही कर लगने से व्यापारी आसानी से कर भर रहे हैं। इससे सभी व्यापारियों को लाभ हो रहा है।

जीएसटी पर विपक्ष की ओर से लगातार उठाये जा रहे सवालों पर राठौड़ ने कहा कि विपक्ष जानता है कि जीएसटी के बाद सभी को लाभ हुआ है, लेकिन उनका काम विरोध करना है, इसलिए वे विरोध कर रहे हैं। इससे पहले राठौड ने मंडी में व्यापारियों से बातचीत करने के साथ ही सभी दुकानों पर मोदी सरकार के धन्यवाद के पर्चे स्टिकर लगाये। राठौड़ के साथ भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, नगर निगम उपमहापौर पारस सिंघवी, पूर्व महपौर रजनी डांगी सहित कई नेता मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से मचा हड़कंप, मॉकड्रिल में परखी गई सुरक्षा एजेंसियों की तैयारी गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से मचा हड़कंप, मॉकड्रिल में परखी गई सुरक्षा एजेंसियों की तैयारी
गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को बम मिलने की सूचना पर पुलिस, एटीएस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड, सिविल डिफेंस...
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों पर दमनात्मक कार्रवाई नहीं, व्यक्तिगत जानकारी भी रहेगी सुरक्षित
जापान में शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी का खतरा बढ़ा: प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा, सुनामी चेतावनी से बढ़ी चिंता
धनबाद में अवैध कोयला कारोबार पर ईडी का बड़ा शिकंजा, 20 से अधिक ठिकानों पर ताबड़-तोड़ छापेमारी
मुख्यमंत्री ने 'सपनों की उड़ान' कार्यक्रम में युवाओं से किया संवाद, कहा- अनुशासित और संस्कारवान युवा ही विकसित राजस्थान की नींव
सवा करोड़ खर्च, फिर भी अधर झूल में तैर रहा स्विमिंग पूल
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से नगरीय विकास और चिकित्सा मंत्रियों की शिष्टाचार भेंट, सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई मुलाकात