पंचायत चुनावों के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी : किसान सम्मान निधि 12 हजार, विधवा-परित्यक्ता पेंशन 1500 करेंगे
बड़े उद्योगों से युवाओं को 25 लाख रोजगार मुहैया कराएंगे
जयपुर। राजस्थान में पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा ने रविवार को सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया ने गा्रम विकास संकल्प पत्र जारी किया। जिसमें हर पंचायत में उच्च माध्यमिक स्कूल खोलने, विधवाओं और परित्यक्ताओं की मासिक पेंशन 1500 और अन्य की बढ़ाने, बड़े उद्योगों से 25 लाख युवाओं को रोजगार मुहैया कराने, 3600 नई पंचायतों के भवन बनाने, गांवों में आदर्श बाजार, फूड कोर्ट, ओपन जिम बनाने, गांवों में स्कूलों-सार्वजनिक स्थानों पर 100 करोड़ खर्च कर महिलाओं के लिए स्मॉर्ट पिंक टॉयलेट बनाने, 50 हजार गांवों को कनेक्टिविटी का लक्ष्य रखने, गेंहू की खरीद 2700 रूपए प्रति क्विंटल पर करने सहित जौ बाजार की तीन गुना खरीद एमएसपी पर करने जैसी कई बड़ी घोषणाएं की है। वहीं खेजड़ी वृक्ष कटाई को रोकने के लिए इसके संरक्षित एरिया घोषित करने का वायदें किया है। वहीं पंचायतों में 25 लाख पट्टे आगामी दिनों में देने के लिए कहा है।
अन्य प्रमुख वायदें :
स्कूलों में कुल 15 हजार स्कूल भवन, 35 हजार अतिरिक्त कक्षाएं, 20 हजार शौचालय बनाने की घोषणा।
आर्थिक कमजोर परिवार के बच्चों को स्कूल बैग, किताबें, ड्रेस को 1200 रूपए सालाना।
20 लाख निर्माण श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा योजना से जोड़ेंगे।
3600 नई पंचायतों को भवन, कर्मचारी, डिजिटल सुविधाएं मिलेगी।
9 हजार करोड़ खर्च कर 19 हजार किमी की मिसिंग लिंक सड़कें बनेंगी। पीएम ग्राम सड़क योजना में 3 हजार किमी से अधिक सड़कें बनेंगी।
2 लाख किसानों को सिंचाई पाइपलाइन सब्सिडी मिलेगी। 50 हजार कृषि मशीनरी पर सब्सिडी देंगे।
गांवों में मजबूत चिकित्सा सेवाएं, टेलीमेडिसिन सेवाएं शुरू करने की कार्ययोजना।
दूध का उचित मूल्य दिलाने को 20 हजार डेयरी सहकारी समितियां। निर्यात 1 हजार एमटी टन करेंगे।
500 करोड़ निवेश से एग्रीकल्चर एक्सीलरेटर मिशन शुरू होगा।
100 करोड़ से ऊंट संरक्षण एवं विकास मिशन शुरू होगा।
विशेष योग्यजनों को रोजगार को 50 लाख तक बिना गारंटी लोन।
विकास कार्यो के बजट, खर्च और रिजल्ट की मोनिटरिंग को आउटकम मॉनिटिरिंग सिस्टम की कार्ययोजना पर काम होगा।
एमएसएमई-राजीविका में जुड़े निकायों को 500 करोड़ का निवेश, कम ब्याज पर 10 लाख तक का लोन देंगे।
महिला स्वयं सहायता समूहों को 1 हजार करोड़ आजीविकास सहायता ओर 10 हजार करोड़ से अधिक बैंक लोन दिलाने का प्रस्ताव तैयार होगा।
गांवों में सोलर लाइट्स, अमत सरोवर, 3 हजार से अधिक आबादी वाले गांव में ठोस-तरल कचरा प्रबन्धन सुविधाएं करेंगे।
खेती को नई तकनीक, मशीनरी, रियायती कीटनाशक देने को 150 करोड़ का पेस्ट कंट्रोल फंड बनेगा।
1000 लाख मीटर बाडबंदी, 25 लाख वर्गमीटर में शेडनेट और ग्रीनहाउस बनेंगे।
20 हजार कृषि मशीनरी यूनिट्स को सहायता देंगे।
एक लाख जल संचयन संरचनाएं बनेंगी।
25 लाख लखपति दीदी योजना में 25 लाख को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य। 1.5 फीसदी सालाना ब्याज पर 1.50 लाख का लोन मिलेगा।
पंचायतों को संस्कृति और विरासत संरक्षण का अधिकार मिलेगा।
चरबद्व तरीक ेसे ग्राम पंचायतों में कृषि किराया केन्द्र और वर्मी कम्पोस्ट इकाईयां स्थापित होंगी।
पंचायत समिति में संग्रहण ग्रेडिंग, पैकेजिंग, प्राथमिक प्रसंस्करण को जिला स्तरीय एकत्रीकरण केन्द्र स्थापित होंगे।
कुकुटपालको को 10 लाख तक का लोन दिया जाएगा।
5 लाख अतिरिक्त पशुधन किसान क्रेडिट कॉर्ड जारी होंगे।
ग्रामीण विकास योजनाओं को एकल खिड़ी ग्रामीण विकास सुविधा केन्द्र बनेंगे।
स्कूलों में सोर पैनलों से बिजली आपूर्ति होगी।
एक लाख जल संचयन संरचनाएं बनेंगी।
25 लाख लखपति दीदी योजना में 25 लाख को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य। 1.5 फीसदी सालाना ब्याज पर 1.50 लाख का लोन मिलेगा।

Comment List