भाजपा का पौधरोपण अभियान : संरक्षण के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय, मदन राठौड़ ने कहा- यह राजनीतिक मुद्दा नहीं

मंडल संयोजक भी नियुक्त कर दिए जाएंगे

भाजपा का पौधरोपण अभियान : संरक्षण के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय, मदन राठौड़ ने कहा- यह राजनीतिक मुद्दा नहीं

बैठक में पौधरोपण लक्ष्य के साथ पौधों के सरंक्षण की भी जिम्मेदारी तय करने का निर्णय लिया गया।

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि वन एवं पर्यावरण अभियान के तहत प्रदेशभर में मानसून के दौरान सघन पौधरोपण किया जाएगा। इसके लिए भाजपा प्रत्येक बूथ पर 50 पौधे लगाएगी। इसके लिए बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता के साथ आमजन की भी सहभागिता रहेगी। अभियान के प्रदेश स्तरीय टोली की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पौधरोपण लक्ष्य के साथ पौधों के सरंक्षण की भी जिम्मेदारी तय करने का निर्णय लिया गया।

राठौड़ ने कहा कि पौधरोपण राजनीतिक मुद्दा नहीं है, इसमें हर पार्टी के लोगों को जुड़ना चाहिए और अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। आमजन की सहभागिता बढ़ने पर हमारा राजस्थान हरियाली की ओर तेजी से बढ़ेगा। ऐसे में भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ जनप्रतिनिधि भी इस अभियान से जुड़ेंगे और अपने क्षेत्रों में पौधरोपण अभियान चलाएंगे। इसके साथ ही सघन वृक्षारोपण अभियान के लिए भाजपा ने सभी जिलों में जिला संयोजकों की नियुक्ति कर दी है, शीघ्र ही हर मंडल में मंडल संयोजक भी नियुक्त कर दिए जाएंगे। 

 

Tags: madan

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसआईआर को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोलें-चुनावी गणित होगा प्रभावित एसआईआर को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोलें-चुनावी गणित होगा प्रभावित
यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने...
मेले में दिखा कला, संस्कृति और सामुदायिक उत्सव का संगम, ग्रेट हार्ट आश्रम से आए 150 बच्चों ने आयोजन में लिया भाग
रघु सिन्हा आईटीएफ मास्टर्स टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न, रियाज और विभा ने जीते तिहरे खिताब
दिल्ली-NCR में 40 उड़ानें रद्द, 4 डायवर्ट, AQI 466 तक पहुंचा
उर्स की तैयारियां तेज : जगमगाया दरगाह परिसर पुनर्निमित सबीली गेट से आवाजाही शुरू, उर्स का झंडा 17 को चढ़ेगा
जानें राज काज में क्या है खास 
आखिर क्यों अजित पवार ने फिर बनाई आरएसएस से दूरी? सामने आई चौकाने वाली वजह