एस्कोर्ट सर्विस के नाम पर ब्लैकमेलिंग और लूट का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया

एस्कोर्ट सर्विस के नाम पर ब्लैकमेलिंग और लूट का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर ग्राहकों से मारपीट, ब्लैकमेलिंग और लूट करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार। हेमंत पाठक और रक्षा मल्कानी पर फर्जी विज्ञापनों के जरिए लोगों को बुलाकर वारदात करने का आरोप है।

जयपुर। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने एर्स्कोट सर्विस के नाम पर ग्राहकों को फंसाकर उनके साथ मारपीट, ब्लैकमेलिंग और लूट करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी विज्ञापनों के जरिए ग्राहकों से संपर्क करते, उन्हें तय स्थान पर बुलाकर डराते-धमकाते और मारपीट कर रुपए और मोबाइल लूट लेते थे। मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से पुलिस रिमांड पर सौंप दिया।

लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया, 15 हजार रुपए छीने : पुलिस उपायुक्त पूर्व पारस जैन के अनुसार आरोपी हेमंत पाठक (23) महापुरा और रक्षा मल्कानी (31) मुंबई हाल मुहाना मंडी को गिरफ्तार किया है। गत 1 जून की रात करीब 11 बजे परिवादी विकास कुमार मीणा रेलवे स्टेशन जगतपुरा से घर जा रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने रास्ता पूछने के बहाने उसे रोका। मदद करने के दौरान आरोपियों ने उसे लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठा लिया। कार में उसके साथ मारपीट कर मोबाइल फोन छीन लिया गया और जेब से करीब 15 हजार रुपए निकाल लिए।  आरोपियों ने परिवादी को लाठी-डंडों से मारपीट करने के बाद एक सुनसान स्थान पर ले जाकर कार से बाहर फेंक दिया और उसका मोबाइल अपने साथ ले गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

मौसम में आया बदलाव तो बीमारियों ने जकड़ा : 7 से 10 दिन में जा रही खांसी, बुखार भी कर रहा परेशान मौसम में आया बदलाव तो बीमारियों ने जकड़ा : 7 से 10 दिन में जा रही खांसी, बुखार भी कर रहा परेशान
मौसम बदलने से मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़े। सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश, वायरल बुखार और शरीर दर्द की शिकायतें...
एशियन गेम्स 2026 : भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में, जापान को 3-1 से हराया 
निकाय नतीजों में कांग्रेस के दिग्गजों की सियासी जमीन की तस्वीर साफ, पढ़े पूरी खबर
भारत- खाड़ी परिषद व्यापार बातचीत आगे बढ़ी : व्यापार और ऊर्जा सहयोग मजबूत करने पर जोर, जयशंकर बोले- बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर भी साझा किए विचार
ट्रंप ने होर्मुज को फिर से खोलने की योजना को किया खारिज, दावा- जलमार्ग पर अमेरिका का नियंत्रण
राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला : आरोपी को सीसीटीवी फुटेज समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की कॉपी देना जरूरी
स्कूलों में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर राष्ट्रीय नीति की जरूरत : रिपोर्ट में की मांग, कहा- डिजिटल प्लेटफॉर्म की हो नियम मानने की कानूनी जिम्मेदारी