48 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: नाबालिग की हत्या के मामले में तीन नाबालिग निरुद्ध, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

अंधे कत्ल का पर्दाफाश

48 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: नाबालिग की हत्या के मामले में तीन नाबालिग निरुद्ध, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद
जयपुर दक्षिण पुलिस ने मुहाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर का महज 48 घंटे में खुलासा करते हुए तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया है। केश्यावाला में मिले क्षत-विक्षत शव की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने साइबर सेल और डीएसटी (DST) की मदद से 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया।

जयपुर। जयपुर दक्षिण पुलिस ने मुहाना थाना क्षेत्र में हुए एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर का महज 48 घंटे में खुलासा करते हुए तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। मामले के खुलासे के लिए साइबर सेल, जिला विशेष टीम (डीएसटी) और मुहाना थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि 25 जून 2026 को ग्राम केश्यावाला स्थित पानी की टंकी के पास नाले में एक नाबालिग बच्चे का शव मिला था। शव का सिर धड़ से अलग था तथा पास ही सिर भी बरामद हुआ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की गई। पहचान के दौरान शव की शिनाख्त पहले से दर्ज अपहरण के मामले (मुकदमा संख्या 547/2026, धारा 137(2) बीएनएस) में लापता बालक के रूप में हुई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने सादे कपड़ों में क्षेत्र में निगरानी रखी, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया तथा घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में करीब 150 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। इसके अलावा ग्राम केश्यावाला और आसपास लगे लगभग 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 2091 अंक टूटा, अगले सप्ताह फेड बैठक और नतीजों पर नजर पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 2091 अंक टूटा, अगले सप्ताह फेड बैठक और नतीजों पर नजर
पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों के $100 प्रति बैरल पहुंचने से भारतीय शेयर बाजारों...
धौलपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल
राहुल गांधी ने अमित शाह को लिखा पत्र, जंतर-मंतर पुलिस कार्रवाई की जांच और पैलेट गन इस्तेमाल पर मांगा जवाब
जलदाय मंत्री ने किया रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन
एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा: जहरीली गैस से 2 लोगों की मौत, रेस्क्यू अभियान शुरू
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में नया मिड-डे मील मेन्यू लागू; छात्रों को मिलेगा मौसमी फल
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने रचा इतिहास: 1200 किलोमीटर दौड़कर बचाया 3200 लीटर डीजल, निकली सिर्फ जलवाष्प