रक्त और पानी एक साथ नहीं बहेंगे, मोदी की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति  : शेखावत

भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को स्थगित किया 

रक्त और पानी एक साथ नहीं बहेंगे, मोदी की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति  : शेखावत

गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने पहलगाम की आतंकी घटना के बाद बड़ा बयान देते हुए कहा कि अब रक्त और पानी एक साथ नहीं बहेंगे।

जयपुर। केंद्रीय संस्‍कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने पहलगाम की आतंकी घटना के बाद बड़ा बयान देते हुए कहा कि अब रक्त और पानी एक साथ नहीं बहेंगे। इसलिए भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को स्थगित किया है।

शेखावत पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नीरज उधवानी के अंतिम संस्‍कार में शामिल होने जयपुर आए थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में शेखावत ने कहा कि चाहे 1965 या 1971 का युद्ध हो या कारगिल संघर्ष, भारत ने हमेशा सिंधु जल संधि का सम्मान किया, लेकिन पाकिस्तान द्वारा बार-बार की जा रही आतंकी हरकतों के बाद सरकार ने यह सख्त फैसला लिया है। यह केवल एक जल नीति का परिवर्तन नहीं, बल्कि पाकिस्तान के लिए बड़ा संदेश है। इससे उसकी आर्थिक कमर टूटेगी।  पहलगाम का कार्यपूर्ण आतंकी हमला सीमा पार से प्रायोजित था। इस हमले के बाद देश इस समय गमगीन भी है और आक्रोशित भी, इसलिए हर संभव पाकिस्‍तान को करारा जवाब देने के लिए केंद्र सरकार कड़े फैसले ले रही है। शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। उनके नेतृत्व में सरकार ने उरी और पुलवामा हमलों के जवाब में जिस तरह स्‍ट्राइक की, उससे पूरी दुनिया को यह कड़ा संदेश गया था कि भारत किसी भी भारत विरोधी गतिविधि को स्वीकार नहीं करेगा और उसका कड़ा जवाब देगा।  

रॉबर्ट वाड्रा का बयान दुर्भाग्‍यपूर्ण :

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने रॉबर्ट वाड्रा के बयान की निंदा की है, जिसमें वाड्रा ने कहा था कि देश में हिंदू-मुस्लिम हो रहा है, इससे मुसलमान असहज महसूस कर रहे हैं, यही कारण है कि पहचान पूछकर आतंकवादी हत्याएं कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वाड्रा ने अपने बयान में जिस तरह आतंकियों और ऐसी घटनाओं को समर्थन देने वाली मानसिकता के प्रति अपनी सहानुभूति जताई है, वह कांग्रेस के चरित्र को दर्शाता है।

Read More पार्क में बैठी युवती से बाल खींचे :  बचाव में आए भाई के साथ मारपीट, गालियां देकर की छेड़छाड़

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना