पंचायत चुनाव में खूनी संघर्ष : लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, कई जगह पथराव और मारपीट

राजस्थान में तीसरे चरण के मतदान के दौरान हिंसा से मचा हड़कंप

पंचायत चुनाव में खूनी संघर्ष : लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, कई जगह पथराव और मारपीट
राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण में गुरुवार को सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए हो रहे मतदान के बीच कई जिलों में हिंसा, मारपीट और पथराव की घटनाओं ने चुनावी माहौल को तनावपूर्ण बना दिया।

जयपुर। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण में गुरुवार को सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए हो रहे मतदान के बीच कई जिलों में हिंसा, मारपीट और पथराव की घटनाओं ने चुनावी माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। झुंझुनूं के नवलगढ़ क्षेत्र के देलसर गांव में सरपंच प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हुए खूनी संघर्ष में पंजाब के होशियारपुर निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। चित्तौड़गढ़, सीकर और बालोतरा सहित कई जिलों में प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने आ गए। हालात नियंत्रित करने के लिए कुछ स्थानों पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। झुंझुनूं के नवलगढ़ क्षेत्र के देलसर गांव में सरपंच प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और मारपीट हुई। संघर्ष में पंजाब के होशियारपुर निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है तथा कई वाहनों को भी जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है।

विवाद के बाद पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज :

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति की बस्सी ग्राम पंचायत में मतदान के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने झड़प का रूप ले लिया। हंगामे की सूचना पर एसडीएम दिलीप सिंह और थानाधिकारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल चौबे ने आरोप लगाया कि सरपंच प्रत्याशी अनीता जागेटिया के प्रतिनिधि रतनलाल जागेटिया ने उन्हें धमकी देकर दूसरे प्रत्याशी आशा व्यास के समर्थन में प्रचार करने से मना किया था। चौबे के अनुसार, मतदान के दौरान जब वह आशा व्यास के साथ मौजूद थे, तब दूसरे पक्ष के समर्थकों ने उन पर हमला कर दिया। पथराव में उनके सिर पर चोट आई। हालांकि इस मामले में दूसरे पक्ष का पक्ष सामने आना बाकी है।

गाड़ी पर पथराव, प्रत्याशी के साथ मारपीट :

Read More पंचायत चुनाव का तीसरा रण : किसके हाथ आएगी गांव की सत्ता, 22 हजार से ज्यादा प्रत्याशियों की परीक्षा

सीकर के सामी गांव में मतदान के दौरान गांव से गुजर रही एक गाड़ी पर ग्रामीणों ने पत्थर फेंक दिए। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। सूचना पर पुलिस टीम और धोद एसडीएम राहुल मल्होत्रा मौके पर पहुंचे तथा हालात को नियंत्रित किया। इसी जिले की भोज्या की ढाणी पंचायत में सरपंच प्रत्याशी अरुण पारीक के साथ मारपीट का मामला सामने आया। आरोप है कि प्रतिद्वंद्वी किशोर कुमार कुमावत और उसके करीब 50 समर्थकों ने अरुण पारीक के साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गए।

Read More कोटपूतली-किशनगढ़ एक्सप्रेसवे को सैद्धांतिक वन स्वीकृति, अभी वन भूमि का हस्तांतरण नहीं 

बालोतरा में वोटों को लेकर विवाद :

Read More राजस्थान संस्कृत अकादमी की अनूठी पहल, NEP-2020 के तहत पहली बार इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित

बालोतरा की गुड़ामालानी पंचायत समिति के जुगतानियों की ढाणी मतदान केंद्र के बाहर वोटों को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर मामला शांत कराया।

Post Comment

Comment List

Latest News

जगमगाएगा गुलाबी शहर : परकोटे के बाहर के बाजार भी रोशनी से खिलेंगे, छोटी चौपड़ पर पृथ्वी के ऊपर विराजेंगे गणपति जगमगाएगा गुलाबी शहर : परकोटे के बाहर के बाजार भी रोशनी से खिलेंगे, छोटी चौपड़ पर पृथ्वी के ऊपर विराजेंगे गणपति
रोशनी की झालरों से दमकते बाजार, जगमगाती इमारतें और आकर्षक धार्मिक झांकियां... दीपावली पर गुलाबी नगरी इस बार उत्सव के...
235 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, नियुक्ति प्रस्ताव मंजूर
धनतेरस से खरीदारी के महाकुंभ का आगाज : वाहनों की डिलीवरी का उत्साह, ज्वेलरी से बर्तनों तक शगुन की खरीदारी
पंचायत चुनाव में खूनी संघर्ष : लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, कई जगह पथराव और मारपीट
योगी का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला, बोले- लोकतंत्र को अराजकता और अस्थिरता की आग में झोंकने का हो रहा प्रयास
कांग्रेस का भविष्य सेवानिवृत्ति की ओर अग्रसर, नरेन्द्र मोदी फिर बनेंगे प्रधानमंत्री: तिवाड़ी
पंजाब के 22,818 करोड़ के डीए बकाये पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से 1 दिसंबर तक मांगा भुगतान का रोडमैप