निजी स्कूल में बम की धमकी : 2 घण्टे की मशक्कत के बाद भी कुछ नहीं मिला, विद्यालय की छुट्टी

स्कूल को दोपहर 12 बजे बम से उड़ाने की बात कही

निजी स्कूल में बम की धमकी : 2 घण्टे की मशक्कत के बाद भी कुछ नहीं मिला, विद्यालय की छुट्टी

थानाप्रभारी महेंद्र सिंह ने के अनुसार धमकी वाले ई-मेल में तमिलनाडु का जिक्र है। मेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर सेल के माध्यम से तकनीकी जांच जारी है।

जयपुर। शिप्रापथ थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल की आधिकारिक -मेल आईडी पर बम विस्फोट की धमकी भरा -मेल मिलने से हड़कंप हो गया। धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड, एटीएस और सिविल डिफेंस की टीमों के साथ पूरे परिसर की गहन तलाशी ली। सर्च ऑपरेशन में किसी भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक का पता नहीं चला। थानाप्रभारी महेंद्र सिंह ने के अनुसार धमकी वाले -मेल में तमिलनाडु का जिक्र है। मेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर सेल के माध्यम से तकनीकी जांच जारी है।

अचानक छुट्टी के कारण कुछ बच्चे अपने बैग और लंच बॉक्स स्कूल में छोड़ गए, जिन्हें अभिभावक बाद में ले गए। अभिभावकों में भी कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। धमकी का मेल बुधवार 2:37 एएम पर स्कूल की आधिकारिक -मेल पर मिली। जिसमें स्कू को दोपहर 12 बजे बम से उड़ाने की बात कही गई।

Tags: bomb

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना