हीरापुरा बस स्टैंड संचालन के लिए तैयार : रोडवेज और निजी बसों की मिलेगी सुविधा, यात्रियों को एक ही स्थान से सफर की मिलेगी सुविधा

शहर के भीतर अनियंत्रित बस संचालन में भी सुधार

हीरापुरा बस स्टैंड संचालन के लिए तैयार : रोडवेज और निजी बसों की मिलेगी सुविधा, यात्रियों को एक ही स्थान से सफर की मिलेगी सुविधा
गौरतलब है कि इससे पहले दो बार बस स्टैंड शुरू करने की तारीख तय की गई थी, लेकिन विभाग इसे सफलतापूर्वक लागू नहीं कर सका।

जयपुर। अजमेर रोड स्थित हीरापुरा बस स्टैंड अब 15 अक्टूबर से संचालन के लिए तैयार है। परिवहन विभाग ने राजस्थान राज्य बस अड्डा विकास प्राधिकरण को बस स्टैंड संचालन की जिम्मेदारी सौंपी है। यहां से अजमेर रूट पर रोडवेज और निजी दोनों प्रकार की बसों का संचालन किया जाएगा। इससे यात्रियों को एक ही स्थान से सफर की सुविधा मिलेगी।

गौरतलब है कि इससे पहले दो बार बस स्टैंड शुरू करने की तारीख तय की गई थी, लेकिन विभाग इसे सफलतापूर्वक लागू नहीं कर सका। पिछली बार बस संचालकों ने विरोध जताया था। उनका कहना था कि बस स्टैंड पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिससे यात्रियों और संचालकों दोनों को परेशानी हो सकती है। इस बार प्राधिकरण द्वारा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का दावा किया जा रहा है। हीरापुरा बस स्टैंड के शुरू होने से अजमेर रूट पर यातायात का दबाव कम होगा और शहर के भीतर अनियंत्रित बस संचालन में भी सुधार आएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एक मंच पर एकत्रित होंगे प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायी, प्रिंटर्स के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा  एक मंच पर एकत्रित होंगे प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायी, प्रिंटर्स के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा
राजस्थान प्रिंटर्स एसोसिएशन (RPA) द्वारा 24 अक्टूबर को जयपुर में एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन के...
विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका अहम, भारत के सांस्कृतिक केंद्रों का हो रहा पुनर्जागरण: मोदी
स्वर्गीय शेखावत को विधानसभा में पुष्पांजलि स्व. शेखावत का जीवन जन सेवा की मिशाल
भारत-पोलैंड के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार, बेंगलुरु पहुंचा 100 कारोबारी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल
कच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 125 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला
छठे राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन में प्रस्तुत होगा राजस्थान का विकास मॉडल
इस वित्त वर्ष में एक दिन में सर्वाधिक मूवमेंट, 67 विमानों की लैंडिंग और 62 ने भरी उड़ान.