पंचायत चुनाव : भाजपा में टिकट वितरण को लेकर मंथन तेज, दावेदार अपने समर्थकों के साथ टिकट की दौड़ में सक्रिय

टिकटों को अंतिम रूप देने की कवायद

पंचायत चुनाव : भाजपा में टिकट वितरण को लेकर मंथन तेज, दावेदार अपने समर्थकों के साथ टिकट की दौड़ में सक्रिय
राजस्थान पंचायत चुनाव के पहले चरण में 16 जिलों की जिला परिषद और 104 पंचायत समितियों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। अंतिम तारीख 13 अक्टूबर है। भाजपा में टिकटों को लेकर मंथन तेज है। स्थानीय समीकरण और संगठन की राय के आधार पर नाम तय किए जा रहे हैं। टिकट घोषणा नामांकन की अंतिम तारीख के आसपास संभव है, ताकि बगावत और गुटबाजी थमे।

जयपुर। राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पहले चरण में 16 जिलों में जिला परिषद सदस्यों और 104 पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 13 अक्टूबर निर्धारित है। वहीं पंच और सरपंच को 23 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।भाजपा में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन जारी है। पार्टी स्तर पर स्थानीय समीकरण, दावेदारों की स्थिति और संगठन से जुड़े पहलुओं को ध्यान में रखते हुए टिकटों को अंतिम रूप देने की कवायद चल रही है।

जिला परिषद सदस्यों में से जिला प्रमुख और पंचायत समिति सदस्यों में से प्रधान का चुनाव होना है। ऐसे में इन पदों के संभावित दावेदार भी अपने समर्थकों के साथ टिकट की दौड़ में सक्रिय हैं।भाजपा में टिकटों की घोषणा नामांकन की अंतिम तारीख के आसपास किए जाने की संभावना है। ताकि खिलाफत और गुटबाजी को रोका जा सके।

Tags: ticket

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

युवाओं को अल्फा-बेटा-गामा में बांटने की जरूरत नहीं, देश का युवा एकजुट होकर विकास में भागीदार बनेगा: नितिन नवीन युवाओं को अल्फा-बेटा-गामा में बांटने की जरूरत नहीं, देश का युवा एकजुट होकर विकास में भागीदार बनेगा: नितिन नवीन
वाराणसी में 'युवा संवाद-2026' कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि युवाओं को वर्ग या पीढ़ी...
कांग्रेस का प्रदर्शन ‘राजनीतिक नौटंकी’, 300-400 लोगों को जुटाने से चुनाव आयोग पर असर नहीं पड़ेगा: मदन राठौड़
पंचायती राज चुनावों में चलाएं व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान, सिंह ने कहा- महिला और प्रथम मतदाताओं को करें विशेष जागरूक
गोवंश मर रहा, भाजपा सरकार सिर्फ घोषणाओं में व्यस्त : गहलोत
GST परिषद के अनुपालन सुधारों पर जोर, गिरफ्तारी का प्रावधान खत्म; कानूनी कार्रवाई की सीमा 5 करोड़
पंचायत चुनाव : भाजपा में टिकट वितरण को लेकर मंथन तेज, दावेदार अपने समर्थकों के साथ टिकट की दौड़ में सक्रिय
महिला पुलिसकर्मियों से अनुचित व्यवहार का आरोप, भाजपा बोली- राहुल-प्रियंका की ‘मोहब्बत की दुकान’ की खुली कलई