आईएएस अफसरों के तबादलों को लेकर हुआ मंथन, जल्द आ सकती है सूची

सूची में जयपुर को मिल सकता है नया कलक्टर

आईएएस अफसरों के तबादलों को लेकर हुआ मंथन, जल्द आ सकती है सूची

आईएएस अफसरों की तबादला सूची को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय में मंथन। जल्दी चार दर्जन से ज्यादा अफसरों की तबादला सूची जारी। इनमें 20 जिलों के कलक्टर भी शामिल। सूत्रों के अनुसार तबादला सूची को लेकर मुख्यमंत्री स्तर पर मंथन।

जयपुर। आईएएस अफसरों की तबादला सूची को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय में मंथन हो चुका है। जल्दी चार दर्जन से ज्यादा अफसरों की तबादला सूची जारी हो सेती है। इनमें 20 जिलों के कलक्टर भी शामिल है। सूत्रों के अनुसार तबादला सूची को लेकर मुख्यमंत्री स्तर पर मंथन हो चुका है। इस सूची में आधे से ज्यादा जिलों के कलेक्टर बदले जाएंगे। इसके साथ ही कई विभागों के विभागाध्यक्ष भी बदले जाएंगे।

फिलहात ये पद है खाली: इस तबादला सूची में उन पदों को भरा जाएगा, जो खाली है। अभी राजस्थान राज्य अपीलीय अधिकरण अध्यक्ष, संभागीय आयुक्त जोधपुर, जिला कलेक्टर नागौर, जिला कलेक्टर तिजारा-खैरथल, आयुक्त कोटा विकास प्राधिकरण, निदेशक स्थानीय निकाय विभाग और निदेशक माध्यमिक शिक्षा के पद खाली है। इस सूची में उन आईएएस अफसरों को भी पदस्थापित किया जाएगा, जो फिलहाल एपीओ है।

जयपुर को मिल सकता है नया कलक्टर: इस तबादला सूची में जयपुर को नया कलक्टर मिल सकता है। इस पद के लिए अरविंद पोसवाल, पुरुषोत्तम शर्मा, नकाते शिव प्रसाद मदन और सिद्धार्थ सिहाग के नाम काफी चर्चा में हैं। इस सूची में उन जिला कलक्टरों को भी बदला जाएगा, जिनका कार्यकाल दो साल या उससे ज्यादा हो चुका है। इन जिलों की संख्या करीब 14 है।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार की तेजी का असर : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव वायदा बाजार की तेजी का असर : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव
शुद्ध सोना 4500 रुपए बढ़कर 1,48,500 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 4300 रुपए तेज होकर 1,39,000 रुपए प्रति...
पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने तेल अवीव पर दागी मिसाइलें, ट्रंप के साथ शांति की बातचीत को बताया फर्जी खबर, हवाई हमले में 'हशद अल-शाबी' के कमांडर और 14 लड़ाकों की मौत 
क्या बदल जाएगा युवा कांग्रेस कार्यालय का पता? संपदा निदेशालय ने जारी किया 24 अकबर रोड़ स्थित कार्यालय खाली करने का नोटिस, 28 मार्च तक का दिया है समय
नेहा धूपिया ने शो ‘ट्रेटर’ का हिस्सा बनने की अफवाहों को किया खारिज, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नए शो का किया जिक्र
आंगनबाड़ी दुग्ध वितरण योजना के तहत करोड़ों का भुगतान, बच्चों को मिल रहा गरम-मीठा दूध
कनवास में रसोई गैस की किल्लत से मची त्राहि-त्राहि, -एजेंसी पर उमड़ रही भीड़
एलपीजी मुद्दे पर विपक्ष का संसद भवन परिसर में प्रदर्शन : सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, एलपीजी संकट पर संसद में चर्चा कराने और समस्या के जल्द समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग