पट्टा शाखा में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, 50 हजार लेते जमादार गिरफ्तार

एसीबी के अनुसार परिवादी ने शिकायत दर्ज

पट्टा शाखा में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, 50 हजार लेते जमादार गिरफ्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी जयपुर नगर तृतीय इकाई ने गुरुवार को ट्रैप कार्रवाई करते हुए नगर निगम हवामहल-आमेर जोन की पट्टा/लीज शाखा में कार्यरत कार्यालय जमादार रामसिंह यादव को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार।

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी जयपुर नगर तृतीय इकाई ने गुरुवार को ट्रैप कार्रवाई करते हुए नगर निगम हवामहल-आमेर जोन की पट्टा/लीज शाखा में कार्यरत कार्यालय जमादार रामसिंह यादव (28) को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी रामसिंह यादव मूल रूप से सीकर जिले की श्रीमाधोपुर तहसील के किशोरपुरा गांव का निवासी है।

एसीबी के अनुसार परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पिता के नाम मकान का पट्टा जारी करने की एवज में आरोपी ने दो लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने उप महानिरीक्षक (द्वितीय) ओमप्रकाश मीणा के सुपरवीजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश नवल के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान उप अधीक्षक पुलिस सुरेन्द्र पंचौली एवं टीम ने आरोपी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व सीएम अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर आरोप, कहा- सरकारी अनुभवहीनता से पूर्व जानकारी के बाद भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न पूर्व सीएम अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर आरोप, कहा- सरकारी अनुभवहीनता से पूर्व जानकारी के बाद भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न
घुमंतू समाज के लोगों पर प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज घटना पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर अनुभवहीनता...
अमेरिका-इजरायल के बीच भूमि आवंटन समझौता: यरुशलम में बनेगा अमेरिकी दूतावास का स्थायी परिसर, ट्रंप के फैसले को मिली नई रफ्तार 
पंजाब कांग्रेस में जिम्मेदारी न मिलने पर छलका मनीष तिवारी का दर्द, सोशल मीडिया पर साझा किया भावनात्मक पोस्ट
स्पाइनल एनेस्थीसिया में उपयोग होने वाले इंजेक्शन के एक बैच पर रोक, दवा वापस मंगाने के निर्देश
अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना, बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा के करेंगे दर्शन
मानसून में डेंगू रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जुलाई भर विशेष अभियान
आईटी कंपनियों की जोरदार बढ़त से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी ने बढ़त के साथ की क्लोजिंग