बीएसएफ का शानदार प्रदर्शन : एआईपीडीएम टेनिस प्रतियोगिता 2025-26 में उपविजेता, जय राम मीना बने ओपन सिंगल्स चैंपियन
सिंगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा
आर.के. खन्ना टेनिस स्टेडियम में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा आयोजित 26वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट टेनिस प्रतियोगिता 2025-26 में सीमा सुरक्षा बल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समग्र रूप से उपविजेता का खिताब हासिल किया।
जयपुर/नई दिल्ली। आर.के. खन्ना टेनिस स्टेडियम में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा आयोजित 26वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट (एआईपीडीएम) टेनिस प्रतियोगिता 2025-26 में सीमा सुरक्षा बल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समग्र रूप से उपविजेता का खिताब हासिल किया। इस प्रतियोगिता में बीएसएफ के श्री जय राम मीना, जो 24वीं बटालियन में उप कमान अधिकारी हैं और गोनेर, जगतपुरा (जयपुर) के निवासी हैं, ने प्रतिष्ठित ओपन सिंगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
बीएसएफ टेनिस के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी खिलाड़ी ने एआईपीडीएम टेनिस में ओपन सिंगल चैंपियनशिप अपने नाम की है। इसके अतिरिक्त, डॉ. जी.एस. नाग (डीआईजी, वेटरन) ने वेटरन सिंगल ओपन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया। बीएसएफ ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को जारी रखते हुए ओपन डबल और वेटरन स्पर्धाओं में 2 रजत पदक भी प्राप्त किए, जिससे टीम की समग्र उपलब्धि और भी गौरवपूर्ण बन गई।

Comment List