अजमेर जिले के 12 नए गांवों में बीएसएनएल का नेटवर्क शुरू, निजी कंपनियों से मुकाबले की मशक्कत
रामपुरा डाबला और मसूदा स्थित नया गांव शामिल
अजमेर। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने हाल ही में अपने नेटवर्क विस्तार तथा अपग्रेडेशन के लिए 4 जी-नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में कदम उठाए हैं। यह कदम निजी टेलीकॉम कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहे हैं। इसके तहत अजमेर जिले में भी 12 नए गांवों को बीएसएनएल ने हाल ही में अपनी सेवाओं से जोड़ा है। बीएसएनएल ने लक्ष्य अपना 4 जी नेटवर्क पूरे देश के शहरी तथा ग्रमीण इलाकों में फैलाकर अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना तय किया है। वह अपनी बाजार हिस्सेदारी को बढ़ाकर 20% तक लाने की मशक्कत में जुट गया है अधिकारिक सूत्रों के अनुसार अजमेर जिले में नई नेटवकिंर्ग से जोड़े गए गांवों में टॉडगढ़ स्थित भुजारेल, काना खेजरी, दूधालेश्वर महादेव, गाफा, माथोवाड़ा, रोरियाना, सरूपा तथा बीन ब्यावर स्थित शील बेरी व सोनियाना चौरा, पीसांगन स्थित रामपुरा डाबला और मसूदा स्थित नया गांव शामिल हैं।
यहां भी अब बीएसएनएल की उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं लोगों को उपलब्ध हो सकेंगी। कंपनी ने अपने मौजूदा 4 जी-नेटवर्क को और बेहतर बनाने के लिए नए टावर स्थापित किए हैं और अपग्रेडेशन का काम तेजी से चल रहा है। बीएसएनएल ने पूरे देश में लगभग एक लाख नए टावर लगाने की योजना बनाई है, जिससे वह अपने ग्राहकों को बेहतर नेटवर्क कवरेज प्रदान कर सके। इसके लिए कंपनी ने अपने मौजूदा टावरों को भी अपग्रेड किया है ताकि वे भविष्य में आसानी से 5-जी सेवाओं के लिए तैयार हो सकें। इस अपग्रेडेशन के लिए बीएसएनएल ने टीसीएस तथा सी-डीओटी जैसी प्रमुख कंपनियों के साथ साझेदारी की है ताकि वह अपने नेटवर्क का अपग्रेडेशन तेजी से कर सके। ताकि कंपनी अपने मौजूदा ग्राहकों को बेहतर इंटरनेट स्पीड और कनेक्टिविटी प्रदान कर सके।
नए टावर अपग्रेडेबल होंगे: कंपनी अब-तक 25,000 से अधिक साइट्स पर काम पूरा कर चुकी है। कंपनी को उम्मीद है कि वह जल्द ही अपनी 5-जी सेवाओं की शुरूआत करेगी। कंपनी द्वारा लगाए गए सभी नए टावर सॉफ्टवेयर अपग्रेडेबल होंगे, जिससे उन्हें आसानी से 5-जी सेवाओं के लिए तैयार किया जा सकेगा।

Comment List