राजस्थान बजट 2026-27 : 24 हजार करोड़ की पेयजल परियोजनाओं के वर्क ऑर्डर जारी, 6500 गांव हर घर नल से जुड़ेंगे
ग्रामीण-शहरी दोनों क्षेत्रों में जल उपलब्धता में उल्लेखनीय सुधार
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बजट में पेयजल क्षेत्र को लेकर बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि राज्य में 24 हजार करोड़ रुपए की पेयजल परियोजनाओं के वर्क ऑर्डर जारी किए जाएंगे।
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बजट में पेयजल क्षेत्र को लेकर बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि राज्य में 24 हजार करोड़ रुपए की पेयजल परियोजनाओं के वर्क ऑर्डर जारी किए जाएंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ और व्यापक बनाना है। सीएम जल जीवन मिशन योजना के तहत 6500 गांवों को शामिल कर हर घर नल से जल उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना पर लगभग 4500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों तक स्वच्छ पेयजल पहुंच सुनिश्चित हो।
शहरी क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी 2300 करोड़ रुपए की लागत से विशेष परियोजनाएं लागू की जाएंगी। इसके अलावा अगले वित्तीय वर्ष में 3 लाख नए पेयजल कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। देशनोक क्षेत्र में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 750 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। वहीं बिसलपुर पेयजल योजना के तहत 1092 गांवों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए 650 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। सरकार का कहना है कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से पेयजल आपूर्ति तंत्र मजबूत होगा और ग्रामीण-शहरी दोनों क्षेत्रों में जल उपलब्धता में उल्लेखनीय सुधार होंगे।

Comment List