जल संसाधन विभाग की राज्य योजना में जुलाई तक 20.78% बजट खर्च, कई प्रमुख परियोजनाओं में तेज हुई प्रगति

परियोजना में 99.91 प्रतिशत राशि खर्च हो चुकी

जल संसाधन विभाग की राज्य योजना में जुलाई तक 20.78% बजट खर्च, कई प्रमुख परियोजनाओं में तेज हुई प्रगति
जल संसाधन विभाग की जुलाई 2026 तक की रिपोर्ट के अनुसार राज्य योजना के 5,633.97 करोड़ रुपए बजट में से 1,170.73 करोड़ रुपए खर्च हो चुके। बहुउद्देशीय परियोजनाओं में 97.60 प्रतिशत तक व्यय दर्ज। धौलपुर लिफ्ट, हतियादेह और माही नहर परियोजनाओं में तेज प्रगति रही।

जयपुर। जल संसाधन विभाग की वर्ष 2026-27 की जुलाई माह तक की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार राज्य योजना के तहत कुल 5,633.97 करोड़ के प्रावधान के मुकाबले जुलाई तक 1,170.73 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं, जो कुल बजट का 20.78 प्रतिशत है। रिपोर्ट के अनुसार, बहुउद्देशीय परियोजनाओं में 97.60 प्रतिशत व्यय के साथ सबसे बेहतर प्रगति दर्ज की गई है। धौलपुर लिफ्ट परियोजना में 99.91 प्रतिशत राशि खर्च हो चुकी है, जबकि हतियादेह परियोजना में 99.92 प्रतिशत और माही नहर प्रणाली में भी 97.60 प्रतिशत व्यय दर्ज किया गया। प्रमुख परियोजनाओं में पीपलखूंट हाई लेवल कैनाल परियोजना पर 40.04 प्रतिशत, ईआरएम मेजर प्रोजेक्ट पर 30.41 प्रतिशत तथा अपर हाई लेवल माही नहर पर 19.33 प्रतिशत व्यय हुआ है।

वहीं, पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) की नवनेरा परियोजना पर जुलाई तक 17.39 प्रतिशत राशि खर्च की गई। रिपोर्ट में जल संरक्षण संरचनाओं, सौर ऊर्जा आधारित लघु सिंचाई योजनाओं और डीपीआर कार्यों में भी उल्लेखनीय प्रगति दर्शाई गई है, जबकि कुछ परियोजनाओं में अभी व्यय प्रारंभ नहीं हुआ है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस