जयपुर में बस-ऑटो स्टैंड का होगा पुनर्निर्धारण, 25 अप्रैल तक सत्यापन अभियान

ट्रैफिक सुधार: जयपुर में 12 साल बाद बदलेंगे बस और ऑटो स्टैंड

जयपुर में बस-ऑटो स्टैंड का होगा पुनर्निर्धारण, 25 अप्रैल तक सत्यापन अभियान

जयपुर आरटीओ ने शहर के 690 बस स्टैंड और 100 ऑटो स्टैंड के पुनर्निर्धारण की प्रक्रिया शुरू की है। राजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता वाली संयुक्त कमेटी 25 अप्रैल तक भौतिक सत्यापन करेगी। बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए जाम वाले स्टैंड हटाए जाएंगे और आवश्यकतानुसार नए स्टैंड बनाए जाएंगे ताकि सुगम यातायात सुनिश्चित हो सके।

जयपुर। जयपुर आरटीओ प्रथम ने ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड के निर्देशों के बाद शहर में मिनी बस, ऑटो, मैजिक और जेसीटीसीएल के सभी स्टैंडों के पुनर्निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस अभियान के तहत शहर में मौजूद लगभग 690 बस स्टैंड और करीब 100 ऑटो स्टैंड का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में एक संयुक्त कमेटी का गठन किया गया है। इस समिति में ट्रैफिक पुलिस, जेसीटीसीएल तथा जयपुर नगर निगम के अधिकारी भी शामिल हैं। टीम 25 अप्रैल तक पहले से निर्धारित सभी बस और ऑटो स्टैंड का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करेगी।

अभियान के दौरान जहां आवश्यकता महसूस होगी, वहां नए स्टैंड बनाने की अनुशंसा ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड को भेजी जाएगी। वहीं जो स्टैंड ट्रैफिक के लिहाज से अनुपयुक्त पाए जाएंगे या जिनसे चौराहों पर जाम की स्थिति बनती है, उनके स्थान बदलने या हटाने पर भी निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब है कि शहर में बस और ऑटो स्टैंड का निर्धारण करीब 12 वर्ष पहले किया गया था। बढ़ते यातायात दबाव और चौराहों पर होने वाली अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल