ओवरहाइट और अनधिकृत बदलाव वाली बस जब्त : बस निर्माता पर एक लाख का जुर्माना, आरटीओ बोले- ऐसे मामलों में जारी रहेगी सख्त कार्रवाई

परिवहन नियमों की पालना सुनिश्चित की जा सके।

ओवरहाइट और अनधिकृत बदलाव वाली बस जब्त : बस निर्माता पर एक लाख का जुर्माना, आरटीओ बोले- ऐसे मामलों में जारी रहेगी सख्त कार्रवाई

ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि यात्रियों की सुरक्षा और परिवहन नियमों की पालना सुनिश्चित की जा सके।

जयपुर। आरटीओ प्रथम की टीम ने सूरत से जयपुर आ रही एक बस को पकड़ा जो सिलेंडरों का परिवहन कर रही थी। जांच में बस में कई अनियमितताएं सामने आईं। एमवीआई गोकुल राम ढाका ने बताया कि बस में अनधिकृत रूप से आल्टरेशन किया गया था। बस का इमरजेंसी गेट सीटों से ब्लॉक पाया गया और वाहन ओवरहाइट भी थी। 

इस गंभीर उल्लंघन पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 182-ए के तहत कार्रवाई की गई है। बस निर्माता पर एक लाख का जुर्माना लगाया गया, वहीं बस को मौके पर ही सीज़ कर दिया गया। बस में बैठी सवारियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य तक भेजा गया। आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि बस को तभी छोड़ा जाएगा, जब उसमें किए गए अनधिकृत परिवर्तन हटाकर उसे मूल प्रोटोटाइप के अनुरूप बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि यात्रियों की सुरक्षा और परिवहन नियमों की पालना सुनिश्चित की जा सके।

Tags: bus

Post Comment

Comment List

Latest News

जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान  जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि ईरान के विरुद्ध सैन्य अभियान कब समाप्त होगा, इसका फैसला वह...
मतदाता सूची बदलाव को लेकर कोलकाता में टीएमसी और चुनाव आयोग में तीखी नोकझोंक, अपनी बात नहीं रखने का लगाया आरोप
तरुण खटीक लिंचिंग के विरोध में खटीक समाज का प्रदर्शन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की मांग
राहगीरों से मारपीट कर मोबाइल व रुपये छीनने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक व दो मोबाइल बरामद
रणथंभौर का बाघ टी-2407 फिर आबादी के करीब : रामसिंहपुरा के खेत में दिखा, नाहरगढ़ होटल के पास भी आया था नजर
आबकारी नीति मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत की टिप्पणियों पर लगाई रोक; अ​रविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को नोटिस जारी, 16 मार्च को होगी सुनवाई
धुलंडी के दिन हुआ जन्म : मां और शावक पूरी तरह स्वस्थ, सुरक्षा के लिए नर हिप्पो ‘राजा’ को रखा गया अलग