डिजिटल व्यापार से जुड़ने का आह्वान : जयपुर के बाजारों में बांटे गए ONDC DigiDukaan Launch के निमंत्रण, ऑनलाइन बाजार से जोड़ने में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका

सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह

डिजिटल व्यापार से जुड़ने का आह्वान : जयपुर के बाजारों में बांटे गए ONDC DigiDukaan Launch के निमंत्रण, ऑनलाइन बाजार से जोड़ने में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका
जयपुर व्यापार महासंघ ने 19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में होने वाले ONDC DigiDukaan Launch सम्मेलन के प्रचार के लिए शहर के प्रमुख बाजारों में निमंत्रण पत्र वितरित। अध्यक्ष सुभाष गोयल, महामंत्री सुरेश सैनी और कोषाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने व्यापारियों से सम्मेलन में भाग लेने तथा डिजिटल व्यापार से जुड़ने का आह्वान।

जयपुर। जयपुर व्यापार महासंघ द्वारा 19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले ONDC DigiDukaan Launch - व्यापारिक सम्मेलन एवं महोत्सव के प्रचार-प्रसार के लिए महासंघ की टीम ने शहर के प्रमुख बाजारों का दौरा कर व्यापार मंडलों को निमंत्रण पत्र वितरित किए। इस दौरान व्यापारियों को डिजिटल व्यापार से जुड़ने और सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया गया।

निमंत्रण वितरण अभियान में जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल, महासंघ के महामंत्री सुरेश सैनी तथा कोषाध्यक्ष सचिन गुप्ता शामिल रहे। टीम ने गंगौरी बाजार, जौहरी बाजार, त्रिपोलिया बाजार, किशनपोल बाजार, चांदपोल बाजार, चांदी की टकसाल, गोपीनाथ बाजार, ब्रह्मपुरी बाजार, नाहरगढ़ रोड, घी वालों का रास्ता तथा जाट के कुएं क्षेत्र सहित विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस अवसर पर विभिन्न बाजारों के अध्यक्षों, महामंत्रियों एवं पदाधिकारियों ने सम्मेलन को व्यापारियों के लिए उपयोगी पहल बताते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। महासंघ के पदाधिकारियों ने व्यापार मंडलों से अपने-अपने व्हाट्सएप समूहों में भी निमंत्रण पत्र साझा करने का अनुरोध किया, ताकि अधिक से अधिक व्यापारी ONDC DigiDukaan जैसी डिजिटल पहल का लाभ उठा सकें। महासंघ का मानना है कि यह सम्मेलन जयपुर के व्यापारियों को डिजिटल कॉमर्स के नए अवसरों से जोड़ने और स्थानीय व्यापार को राष्ट्रीय स्तर के ऑनलाइन बाजार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना