भीषण गर्मी में परिंदों के दाना और पानी के लिए चलाया अभियान, सिटीपार्क में बांधे पंछियों के लिए 51 परिन्डे
लोगों को नियमित दाना पानी उपलब्ध कराने के लिए किया जागरूक
मानव समाज सेवा संस्थान राजस्थान, फ़िटयोग एवं जयपुर रनर्स क्लब द्वारा मानसरोवर स्थित सिटीपार्क में परिंदों के लिए 51 परिंडे लगाए। संस्थान के अध्यक्ष डॉ मुकेश गुप्ता ने बताया कि भीषण गर्मी में परिंदों के दाना और पानी के लिए अभियान।
जयपुर। मानव समाज सेवा संस्थान राजस्थान, फ़िटयोग एवं जयपुर रनर्स क्लब द्वारा मानसरोवर स्थित सिटीपार्क में परिंदों के लिए 51 परिंडे लगाए। संस्थान के अध्यक्ष डॉ मुकेश गुप्ता ने बताया कि भीषण गर्मी में परिंदों के दाना और पानी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार सुबह सिटी पार्क में परिंडे लगाए गए और लोगों को नियमित दाना पानी उपलब्ध कराने के लिए जागरूक किया गया।
इस अवसर पर योग गुरु अरविंद सिंह, जयपुर रनर्स क्लब के संयोजक मुकेश मिश्रा, ग्लोबल हेल्थ एंड वेलफेयर सोसायटी से डॉ ओ पी बालोदिया, विजय रस्तोगी, इशिता बिंद्रा,पूनम काला, डॉ श्वेता टिक्कीवाल,विपिन गुप्ता,आस्था,अनिल मूलचंदानी सहित अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Comment List