मॉडीफाइड वाहनों पर कल से अभियान शुरू, आगामी दिनों में लगातार जारी

वाहनों को निर्धारित नियमों के अनुरूप रखें

मॉडीफाइड वाहनों पर कल से अभियान शुरू, आगामी दिनों में लगातार जारी
परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देशों की पालना में जयपुर आरटीओ प्रथम की ओर से मॉडीफाइड एवं नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू। जिला कलेक्टर संदेश नायक के निर्देशन में परिवहन विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम जयपुर के आसपास स्थित विभिन्न टोल प्लाजा एवं प्रमुख मार्गों पर सघन जांच अभियान।

जयपुर। परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देशों की पालना में जयपुर आरटीओ प्रथम की ओर से मॉडीफाइड एवं नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान बुधवार से शुरू किया जाएगा। जिला कलेक्टर संदेश नायक के निर्देशन में परिवहन विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम जयपुर के आसपास स्थित विभिन्न टोल प्लाजा एवं प्रमुख मार्गों पर सघन जांच अभियान चलाएगी। आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि मॉडीफाइड वाहनों, बिना नंबर प्लेट चल रहे वाहनों, नियमों के विपरीत किए गए अल्टरेशन, अनधिकृत लाल एवं नीली पट्टियों के उपयोग, अवैध लाइटिंग, प्रेशर हॉर्न तथा मोटरयान अधिनियम के अन्य प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ऐसे वाहन मौके पर ही जब्त किए जा सकेंगे। इस संबंध में आरटीओ राजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा भेजे गए पत्र पर जिला कलेक्टर संदेश नायक ने पुलिस जाब्ते की उपलब्धता सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए हैं। अभियान के दौरान परिवहन और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीमें वाहनों की गहन जांच करेंगी। आरटीओ शेखावत ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को निर्धारित नियमों के अनुरूप रखें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। अभियान आगामी दिनों में लगातार जारी रहेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण
ग्रामीण सेवा शिविर-2026 में वर्षों पुराना भूमि विवाद मौके पर ही सुलझा। मोजमाबाद की ग्राम पंचायत मांगलवाड़ा में खातेदारों के...
कच्चा तेल सस्ता, फिर भी जनता पर महंगाई का बोझ; सरकार पर बरसे खड़गे, बोले- सिलेंडर और सीएनजी की कीमतों में कटौती से क्यों बच रही सरकार?
जयपुर एयरपोर्ट : जैसलमेर फ्लाइट सेवा पर संकट, 14 जून के बाद से नहीं भरी उड़ान
हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन-5 : ग्रूमिंग सेशन से निखरा नन्हे सितारों का आत्मविश्वास
महाराष्ट्र में टीईटी परीक्षा का पेपर लीक, प्रशासन ने रद्द किया एग्जाम
अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस : भजनलाल शर्मा ने लाभार्थियों को वितरित किए 13 करोड़ के चेक, उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार उठा रही प्रभावी कदम
फर्जी छात्रवृत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई, 46 शिक्षण संस्थान डिबार और ब्लैकलिस्ट