एमआई रोड बाजार में सुरक्षा सख्त करने की मुहिम, कमिश्नर सचिन मित्तल के आह्वान पर व्यापार मंडल ने सीसीटीवी कैमरे व रात्रि चौकीदार अनिवार्य रखने की दी समझाइश

विशेष अभियान चलाया गया

एमआई रोड बाजार में सुरक्षा सख्त करने की मुहिम, कमिश्नर सचिन मित्तल के आह्वान पर व्यापार मंडल ने सीसीटीवी कैमरे व रात्रि चौकीदार अनिवार्य रखने की दी समझाइश

एमआई रोड बाजार में सुरक्षा सुदृढ़ करने हेतु विशेष अभियान चलाया। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के निर्देश पर व्यापार मंडल ने दुकानों, ज्वैलर्स, एटीएम और शोरूम में सीसीटीवी व रात्रि चौकीदार व्यवस्था की समीक्षा। पदाधिकारियों ने व्यापारियों से सतर्कता बरतने और सुरक्षा उपायों का अनिवार्य पालन करने की अपील।

जयपुर। पिंक सिटी के प्रमुख मार्केट एमआई रोड पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के आह्वान पर एमआई रोड व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पूरे बाजार का दौरा कर प्रतिष्ठानों में सीसी कैमरे और रात्रि चौकीदारों की उपलब्धता की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

व्यापार मंडल के महामंत्री सुरेश सैनी ने बताया कि कोतवाली थाने में पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल एवं पुलिस अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में निर्देश दिए गए थे कि बाजार क्षेत्र में सीसी कैमरे एवं रात्रि चौकीदार अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, ताकि किसी भी संभावित बड़ी वारदात को रोका जा सके और जयपुर शहर की कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

इसी निर्देश के अनुपालन में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ज्वैलर्स की दुकानों, बैंक एटीएम, तथा विभिन्न बड़ी कंपनियों के शोरूमों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और व्यापारियों को जागरूक किया। पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सामूहिक सतर्कता से ही बाजार को सुरक्षित रखा जा सकता है।

अभियान के दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष एच. एस. पाली, महामंत्री सुरेश सैनी सहित पदाधिकारी मोहनलाल कुमावत, आमोद अरोड़ा एवं चन्द्र कुमार सैन उपस्थित रहे। व्यापार मंडल ने सभी व्यापारियों से सुरक्षा उपायों का पूर्ण पालन करने की अपील की है।

Read More स्वास्थ्य कल्याण होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में विश्व होम्योपैथी दिवस कार्यक्रम : विशेषज्ञों ने सिद्धांत, महत्व और आधुनिक चिकित्सा में बढ़ती भूमिका को किया रेखांकित

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ