बालश्रम और बाल तस्करी के खिलाफ अभियान उमंग 1 जून से

जीआरपी अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी

बालश्रम और बाल तस्करी के खिलाफ अभियान उमंग 1 जून से
राजस्थान में बालश्रम, बाल बंधुआ मजदूरी और बाल तस्करी के खिलाफ राजस्थान पुलिस 1 से 30 जून तक विशेष अभियान उमंग-7 चलाएगी। यह अभियान डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर पूरे प्रदेश में संचालित होगा।

जयपुर। राजस्थान में बालश्रम, बाल बंधुआ मजदूरी और बाल तस्करी के खिलाफ  राजस्थान पुलिस 1 से 30 जून तक विशेष अभियान उमंग-7 चलाएगी। यह अभियान डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर पूरे प्रदेश में संचालित होगा। अभियान का उद्देश्य बालश्रम और मानव तस्करी जैसी सामाजिक बुराइयों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा पीड़ित बच्चों का पुनर्वास सुनिश्चित करना है। एडीजी सिविल राइट्स हवासिंह घुमरिया ने सभी पुलिस आयुक्तों, रेंज आईजी, जिला पुलिस अधीक्षकों और जीआरपी अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 

हर जिले में एएसपी स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। अभियान के तहत थानेवार विशेष रेस्क्यू टीमों का गठन किया जाएगा, जिनमें पुलिसकर्मियों के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, बाल कल्याण समिति और एनजीओ प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा। होटल, ढाबों, फै्ट्रिरयों, ईंट भट्टों, रेलवे प्लेटफॉर्म, बस स्टैंड और धार्मिक स्थलों पर बच्चों की स्क्रीनिंग की जाएगी।   

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

यात्रियों की रात एयरपोर्ट पर कटी, 10 घंटे देरी से जयपुर पहुंची फ्लाइट यात्रियों की रात एयरपोर्ट पर कटी, 10 घंटे देरी से जयपुर पहुंची फ्लाइट
एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु-जयपुर उड़ान में भारी अव्यवस्था के कारण यात्रियों को पूरी रात एयरपोर्ट पर बितानी पड़ी। शनिवार...
भारत से ब्रह्मोस खरीदेगा वियतनाम: इंडोनेशिया के साथ बातचीत अंतिम चरण में, उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों का हस्तांतरण विश्वास पर आधारित
लोगों ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के साथ की मारपीट ; सिर, गर्दन और शरीर पर वार अंडे और जूते भी फेंके, शर्ट भी फाड़ी
8 से ज्यादा जिलों में 100 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा की रफ्तार से आई आंधी, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि
क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज