हांगकांग से पहुंचा कार्गो विमान, तकनीकी खराबी से दिल्ली की फ्लाइट रद्द
उड़ान भरने से पहले ही बिगड़ा खेल
जयपुर। एयरपोर्ट पर विमानन गतिविधियों के बीच एक इंटरनेशनल कार्गो फ्लाइट हांगकांग से पहुंची। विशाल बोइंग 757 विमान के जरिए संचालित इस फ्लाइट के आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर हलचल रही। जयपुर में करीब डेढ़ घंटे के ठहराव के बाद विमान शारजाह के लिए रवाना हो गया। वहीं दूसरी ओर एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट तकनीकी खराबी के चलते रद्द करनी पड़ी। फ्लाइट संख्या आईएक्स 1370 के यात्रियों की विमान में बोर्डिंग हो चुकी थी।
इसी दौरान विमान में तकनीकी खराबी सामने आई। इसके बाद यात्रियों को विमान से वापस उतारा। एयरलाइन की ओर से तकनीकी खराबी को दूर करने का प्रयास किया गया, लेकिन समस्या ठीक नहीं होने पर फ्लाइट रद्द करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही संबंधित विमान को तकनीकी रूप से ग्राउंडेड घोषित कर दिया।े तक 51.28 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

Comment List