जयपुर एयरपोर्ट पर विदेशी महिला के बैग से मिला कारतूस, पूछताछ में बोली- बहन आर्मी में है

पुलिस महिला से पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही

जयपुर एयरपोर्ट पर विदेशी महिला के बैग से मिला कारतूस, पूछताछ में बोली- बहन आर्मी में है
एयरपोर्ट टर्मिनल-2 पर सुरक्षा जांच में विदेशी महिला यात्री के बैग से कारतूस बरामद। महिला जयपुर से नोएडा जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में सवार होने वाली थी। स्क्रीनिंग में संदिग्ध वस्तु मिलने पर जांच की और पुलिस को सूचना दी।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर सुरक्षा जांच के दौरान एक विदेशी महिला यात्री के बैगेज से कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया। महिला जयपुर से नोएडा जाने के लिए इंडिगो की फ्लाइट से यात्रा करने वाली थी। इनलाइन बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान उसके सामान में संदिग्ध वस्तु नजर आने पर सुरक्षा अधिकारियों ने बैग की जांच की, जिसमें कारतूस बरामद हुआ। कारतूस मिलने की सूचना तत्काल एयरपोर्ट थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला यात्री से पूछताछ शुरू कर दी और बरामद कारतूस को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। थानाप्रभारी विनोद वर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन आर्मी में है और वह उसका बैग लेकर आई थी।

हालांकि, कारतूस महिला के बैग तक कैसे पहुंचा और वह इसे लेकर एयरपोर्ट तक कैसे पहुंची, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस महिला से पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। कारतूस की प्रकृति और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

चलती ट्रेन में राजमहल सा एहसास : पहली ट्रिप लेकर जोधपुर पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स, पर्यटकों का शाही स्वागत चलती ट्रेन में राजमहल सा एहसास : पहली ट्रिप लेकर जोधपुर पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स, पर्यटकों का शाही स्वागत
राजस्थान की शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स नए पर्यटन सत्र की पहली यात्रा पर जोधपुर के मंडोर स्टेशन पहुंची। 77...
भाजपा-कांग्रेस में छिड़ा 'कार्टून वॉर' : एक-दूसरे के दावों पर साधा निशाना, सरकार की भूमिका को लेकर प्रस्तुत किए आंकड़े और तर्क
बगरू में चेयरमैन की कुर्सी पर घमासान : भाजपा के 4 चेहरे रेस में शामिल, कांग्रेस के दो नाम भी चर्चा में
वार्ड 87 में मतदान के दौरान हंगामा, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे
नेपाल में तीन घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके, 4.5 और 4.2 तीव्रता से सहमे लोग
सपा नेता राजन रिजवी की बढ़ी मुश्किलें, महिला बैंक कर्मचारी को जाल में फंसाने, पीछा करने, गंदे मैसेज भेजने के आरोप में केस दर्ज 
जयपुर एयरपोर्ट पर विदेशी महिला के बैग से मिला कारतूस, पूछताछ में बोली- बहन आर्मी में है