जयपुर एयरपोर्ट पर बड़ा लापरवाही का मामला : गलत टैक्सी वे पर पहुंचा चार्टर विमान, मामले की जांच में जुटा एयरपोर्ट प्रशासन

निर्धारित रनवे पर पहुंचने के बाद विमान ने सुरक्षित उड़ान

जयपुर एयरपोर्ट पर बड़ा लापरवाही का मामला : गलत टैक्सी वे पर पहुंचा चार्टर विमान, मामले की जांच में जुटा एयरपोर्ट प्रशासन

जयपुर एयरपोर्ट पर एक बड़ी चूक सामने आई, जब जयपुर से दुबई जा रहा एक चार्टर विमान निर्धारित रनवे की बजाय गलत टैक्सी वे पर पहुंच गया। विमान गलती से बे संख्या 3 की ओर मुड़ गया। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन एक्टिव हुआ और फॉलो-मी वाहन मौके पर भेजा गया, जिसके मार्गदर्शन में विमान को सही टैक्सी वे पर लाया गया।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एक बड़ी चूक सामने आई, जब जयपुर से दुबई जा रहा एक चार्टर विमान निर्धारित रनवे की बजाय गलत टैक्सी वे पर पहुंच गया। विमान गलती से बे संख्या 3 की ओर मुड़ गया। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन एक्टिव हुआ और फॉलो-मी वाहन मौके पर भेजा गया, जिसके मार्गदर्शन में विमान को सही टैक्सी वे पर लाया गया।

निर्धारित रनवे पर पहुंचने के बाद विमान ने सुरक्षित उड़ान भरी। चार्टर विमान के गलत दिशा में पहुंचने की यह घटना बड़ा हादसा बन सकती थी। यदि उसी समय रनवे और टैक्सी वे पर अन्य विमानों की आवाजाही होती, तो गंभीर टक्कर की संभावना थी। मामले में एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और एयरपोर्ट ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर (AOCC) की लापरवाही को प्रमुख कारण माना जा रहा है। एयरपोर्ट प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित