1 मई से राजस्थान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नागरिकों से की सहयोग की अपील 

राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य

1 मई से राजस्थान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नागरिकों से की सहयोग की अपील 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 1 मई 2026 से जनगणना शुरू होने की जानकारी दी। 1-15 मई तक स्व-गणना और 16 मई से 14 जून तक घर-घर सर्वे। नागरिकों से सही जानकारी देने की अपील। जनगणना को विकास योजनाओं और संसाधन प्रबंधन की मजबूत आधारशिला बताया।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य में 1 मई 2026 से जनगणना 2027 का शुभारंभ होने जा रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों से जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग करने और सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 1 मई से 15 मई 2026 तक नागरिकस्व-गणनाके माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे, जबकि 16 मई से 14 जून 2026 तक जनगणना कर्मी घर-घर जाकर मकानों एवं परिवारों की गणना करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य है। ऐसे में जनगणना कर्मियों को दूर-दराज क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान अपनी अतिथि सत्कार की परंपरा के लिए जाना जाता है, इसलिए आमजन जनगणना कर्मियों का सहयोग करें और उन्हें सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि राज्य और देश के विकास की मजबूत आधारशिला है। आज नागरिकों द्वारा दी गई सटीक जानकारी भविष्य में योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के बेहतर प्रबंधन औरविकसित राजस्थानतथाविकसित भारतके सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें क्या है भाव सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें क्या है भाव
शुद्ध सोना 1600 रुपए फिसलकर 1,61,000 रुपए प्रति दस ग्राम। जेवराती सोना 2300 रुपए टूटकर 1,48,900 रुपए प्रति दस ग्राम।...
जयपुर में वन्यजीवों के लिए कूल इंतजाम, स्प्रिंकलर-कूलर से मिल रही राहत 
दिल्ली में क्वाड देशों की बैठक जारी, जयशंकर ने कहा-हिन्द प्रशांत क्षेत्र के मुद्दों के समाधान के लिए विश्वसनीय और पारदर्शी साझेदारी जरूरी
स्पा और मसाज सेंटरों पर सख्ती, पुलिस कमिश्नरेट ने जारी किए नए निर्देश
अलर्ट! उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी, आईएमडी ने दी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह
बच्चों के सामने पिता की कुल्हाड़ी मार मारकर हत्या, खेत में भैंस घुसने पर विवाद
ट्रक से 62 लाख रुपए की शराब जब्त : छिपाने के लिए प्लास्टिक पाइपों के नीचे बना रखा था गुप्त कम्पार्टमेंट, चालक फरार