जनगणना 2027: घर-घर पहुंच रहे प्रगणक ; हेल्पलाइन 1855 पर पूछे जा रहे दिलचस्प सवाल डेटा देने से हमें क्या फायदा होगा? लोगों की जिज्ञासाओं का केंद्र बनी हेल्पलाइन

घर-घर पहुंच रहे प्रगणक

जनगणना 2027: घर-घर पहुंच रहे प्रगणक ; हेल्पलाइन 1855 पर पूछे जा रहे दिलचस्प सवाल डेटा देने से हमें क्या फायदा होगा? लोगों की जिज्ञासाओं का केंद्र बनी हेल्पलाइन
प्रदेश में जनगणना 2027 का काम शुरू हो चुका है। डेटा सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर लोगों की जिज्ञासाएं दूर करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1855 जारी किया गया है। नागरिक फोन करके पूछ रहे हैं कि आंकड़े देने पर उन्हें सरकार से क्या सुविधाएं मिलेंगी।

जयपुर। जनगणना 2027 के तहत प्रदेशभर में घर-घर जाकर जनगणना का कार्य शुरू हो चुका है। इसके लिए नियुक्त प्रगणक लोगों के घर पहुंचकर आवश्यक जानकारी एकत्र कर रहे हैं। वहीं नागरिकों की सहायता और शंकाओं के समाधान के लिए जनगणना निदेशालय द्वारा हेल्पलाइन नंबर 1855 भी जारी किया गया है, जिस पर बड़ी संख्या में लोग संपर्क कर रहे हैं। जनगणना निदेशालय के अनुसार हेल्पलाइन पर केवल तकनीकी या प्रक्रिया संबंधी प्रश्न ही नहीं, बल्कि कई रोचक और जिज्ञासापूर्ण सवाल भी पूछे जा रहे हैं। लोगों में जनगणना को लेकर उत्सुकता साफ दिखाई दे रही है।

डेटा देने से हमें क्या मिलेगा? सबसे आम सवाल हेल्पलाइन पर आने वाले कॉल्स में कई लोग यह पूछ रहे हैं कि सरकार उनके घर की जानकारी और आंकड़े क्यों एकत्र कर रही है और इससे उन्हें क्या लाभ मिलेगा। कुछ लोगों ने सीधे सवाल किया कि आप हमारा डेटा ले रहे हैं, बदले में हमें क्या फायदा होगा? गैस सिलेंडर और सरकारी योजनाओं को लेकर भी सवाल कई नागरिकों ने यह भी पूछा कि यदि वे जनगणना में यह जानकारी देते हैं कि उनके घर में गैस सिलेंडर नहीं है, तो क्या उन्हें सरकार की ओर से गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं कुछ लोगों ने यह जानना चाहा कि जनगणना के बाद मोदी सरकार हमें कौन-कौन सी सुविधाएं दिलाएगी?

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा लागू करने के निर्णय का विरोध किया।...
कुमारी सैलजा का दावा, सचमुच राहुल गांधी ने डर गई भाजपा सरकार, बोली- कार्यक्रम का स्थान बदलने से नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ 
वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
उमर अब्दुल्ला ने वांगचुक के अनशन पर उठाएं सवाल : केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चिंतित नहीं, कहा- राजनीति में मानवता के लिए होना चाहिए स्थान
जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कीव पहुंचकर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का बड़ा ऐलान, बोले-यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन हर हाल में रहेगा अटूट
विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप