राजस्थान के आईएएस पर केन्द्र को भरोसा, राजीव ठाकुर मणिपुर के सीएस बने

दो दिन पहले पदभार ग्रहण कर लिया

राजस्थान के आईएएस पर केन्द्र को भरोसा, राजीव ठाकुर मणिपुर के सीएस बने
1995 बैच के राजस्थान कैडर के वरिष्ठ आईएएस राजीव सिंह ठाकुर को मणिपुर का नया मुख्य सचिव बनाया। दो दिन पहले पदभार संभाला। केंद्र की नियुक्ति समिति ने 28 अगस्त को इंटर-कैडर प्रतिनियुक्ति मंजूर की थी। ठाकुर 30 जून 2029 तक पद पर रहेंगे।

जयपुर। प्रदेश के 1995 बैच के सीनियर आईएएस राजीव सिंह ठाकुर को केन्द्र सरकार ने मणिपुर राज्य का मुख्य सचिव बनाया है। देश की ब्यूरोक्रेसी में संभवत: पहला मामला है कि किसी एक राज्य कैडर के आईएएस को दूसरे राज्य में मुख्य सचिव बनाया है। दो दिन पहले उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्हें वहां पुनीत कुमार गोयल की जगह यह पद मिला है। केंद्र सरकार की मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 28 अगस्त को राजस्थान कैडर से मणिपुर कैडर में राजीव सिंह ठाकुर की इंटर कैडर प्रतिनियुक्ति को मंजूरी दी थी।  वे 30 जून 2029 को रिटायर होने तक वहीं रहेंगे। यहीं नहीं उन्हें वहां मुख्य सतर्कता आयुक्त और नई दिल्ली स्थित मणिपुर भवन के प्रधान आवासीय आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। ठाकुर अब तक नीति आयोग में सलाहकार के रूप में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार बीते माह अगस्त में ठाकुर को राजस्थान सरकार ने केंद्र सरकार से प्रतिनियुक्ति समाप्त कर प्रदेश भेजने की सिफारिश की थी। लेकिन राजस्थान की जगह उन्हें केन्द्र ने मणिपुर का बड़ा जिम्मा दिया है।

आखिर क्यों लगाया मणिपुर :

मणिपुर में 2027 के विधानसभा चुनाव होने हैं। वहां लंबे समय से मैतेई और कुकी-जो समुदायों के बीच भारी तनाव व्याप्त रहा है, जो अभी भी कमत्तर आंका नहीं जा सकता है। ऐसे में प्रशासनिक व्यवस्था को चुनाव के लिए तैयार करना, समुदायों के बीच हिंसा को रोकना, प्रशासनिक मशीनरी को सुचारु बनाए रखना उनकी महत्वपूर्ण है। हिंसा के बाद प्रशासनिक स्थिरता बड़ा टॉस्क वहां है। ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखना, समुदायों के बीच सौहार्द बनाना, चुनाव शांतिपूर्ण करवाना वहां बड़ी चुनौती है।

बीते 10 साल में यह ऐसा तीसरा मामला :

Read More नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश

देश की ब्यूरोक्रेसी में बीते दस साल में यह अपनी तरह का तीसरा मामला है। इससे पहले वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ कैडर के 1987 बैच के वहां के एसीएस बीवीआर सुब्रहमण्यम को जम्मू कश्मीर में मुख्य सचिव लगाया था। इसके बाद मणिपुर में ही एजीएमयूटी कैडर के आईएएस पुनीत कुमार गोयल को वर्ष 2025 में मुख्य सचिव बनाया है। अब गोयल की जगह राजस्थान कैडर के ठाकुर का यह तीसरा उदाहरण है।

Read More जयपुर नगर निगम चुनाव : कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर, वार्ड 91 से सीताराम मेहरा और 101 से रविशंकर जीते

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर