केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : 12वीं कक्षा का परिणाम जारी, अजमेर रीजन 11वें स्थान पर
देशभर में तिरुवनंतपुरम 95.62% के साथ अव्वल
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को दोपहर 1:30 बजे 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित। अजमेर रीजन का परिणाम 86.78 प्रतिशत रहा। देशभर की कुल 22 रीजन में अजमेर का 11 11वा स्थान रहा। देशभर में तिरुवनंतपुरम 95.62% के साथ अव्वल रहा।
अजमेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को दोपहर 1:30 बजे 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया। अजमेर रीजन का परिणाम 86.78 प्रतिशत रहा। देशभर की कुल 22 रीजन में अजमेर का 11वा स्थान रहा। देशभर में तिरुवनंतपुरम 95.62% के साथ अव्वल रहा। जबकि चेन्नई 93.84% तथा बेंगलुरु रीजन 93.19% के साथ क्रमशः द्वितीय वह तृतीय स्थान पर रहे।
उल्लेखनीय है कि बीते 15 फरवरी से 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं शुरू हुई थी। दसवीं की परीक्षा बीते 11 मार्च तथा 12वीं की 10 अप्रैल को संपन्न हुई थी। पिछले 15 अप्रैल को ही दसवीं की परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया था।ज्ञात रहे कि बोर्ड के अजमेर रीजन में इस बार राजस्थान के 13 सौ स्कूलों से करीब 1.72 लाख विद्यार्थी दसवीं में 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकृत हुए थे। इनमें 10वीं के 90 हजार व 12वीं के करीब 82 हजार विद्यार्थी शामिल हैं।

Comment List