सेंट्रल पार्क की अनदेखी से बदहाली का आलम : पानी के कई नल खराब, देख-रेख के अभाव में कई पौधे सूखे
ऐसी स्थिति स्थानीय प्रशासन की अनदेखी को दर्शाती है
सेंट्रल पार्क बदहाली की मार झेल रहा। खराब नलों से पौधों को पानी नहीं मिल पा रहा, कई पौधे सूख चुके। जगह-जगह टूटा वॉकिंग ट्रैक सैर करने वालों के लिए खतरा बना। क्षतिग्रस्त बिजली बॉक्स सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे।
जयपुर। सेंट्रल पार्क में इन दिनों बदहाली का आलम साफ दिखाई दे रहा है। पार्क में लगे पानी के कई नल खराब पड़े हैं। पौधों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। देख-रेख के अभाव में कई पौधे सूखकर खराब हो गए हैं। सुबह-शाम सैर करने आने वाले लोगों के लिए बना वॉकिंग ट्रैक भी कई जगह से टूटा पड़ा है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
बिजली के बॉक्स भी क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़े हैं, जो सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर चिंता का विषय हैं। शहर के प्रमुख और सबसे बड़े पार्कों में शुमार इस स्थल की ऐसी स्थिति स्थानीय प्रशासन की अनदेखी को दर्शाती है।
Tags: central
Related Posts
Post Comment
Latest News
14 Apr 2026 18:26:19
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...

Comment List