केंद्रीय जल आयोग की टीम करेगी राजस्थान की सिंचाई परियोजनाओं का दौरा, महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना

राज्य में जल संसाधनों के बेहतर उपयोग और किसानों को लाभ

केंद्रीय जल आयोग की टीम करेगी राजस्थान की सिंचाई परियोजनाओं का दौरा, महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना
जल संसाधन विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण खबर के तहत केंद्रीय जल आयोग की उच्चस्तरीय टीम 28 से 30 अप्रैल तक राजस्थान के दौरे पर। इस दौरान टीम प्रदेश की प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण कर उनकी प्रगति और क्रियान्वयन की समीक्षा।

जयपुर। जल संसाधन विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण खबर के तहत केंद्रीय जल आयोग (CWC) की उच्चस्तरीय टीम 28 से 30 अप्रैल तक राजस्थान के दौरे पर रहेगी। इस दौरान टीम प्रदेश की प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं का निरीक्षण कर उनकी प्रगति और क्रियान्वयन की समीक्षा करेगी। दौरे के दौरान टीम परवन बहुउद्देशीय सिंचाई परियोजना तथा बीसलपुर MCAD परियोजना का भ्रमण करेगी। इन परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और जल प्रबंधन को सुदृढ़ करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

टीम का नेतृत्व केंद्रीय जल आयोग के सदस्य योगेश पठानकर करेंगे, जबकि बीसी विश्वकर्मा, जो प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़े मुख्य अभियंता हैं, भी इस दौरे में शामिल रहेंगे। इस निरीक्षण से परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, प्रगति और भविष्य की रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है, जिससे राज्य में जल संसाधनों के बेहतर उपयोग और किसानों को लाभ मिल सकेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल में अब प्रदर्शन के दौरान कल्याण बनर्जी पर हमला : पीछे से किया सिर पर वार, दर्द से कराहते हुए नीचे गिरे बंगाल में अब प्रदर्शन के दौरान कल्याण बनर्जी पर हमला : पीछे से किया सिर पर वार, दर्द से कराहते हुए नीचे गिरे
पश्चिम बंगाल के हुगली में विरोध प्रदर्शन के दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर पीछे से हमला हुआ, जिससे वे...
भाजपा की कार्यशाला में आगामी अभियानों की बनी रणनीति : संगठनात्मक तैयारियों और जनसंपर्क को लेकर की चर्चा, कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का किया आह्वान
समाज को नई दिशा देने वाले प्रधानमंत्री के विचार, मदन राठौड़ ने कहा- राजनीतिक जीवन में मर्यादित भाषा की आवश्यकता
ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में एसआईआर शुरू : बीएलओ घर-घर उपलब्ध करा रहे फॉर्म, मतदाता बीएलओ के पास या ऑनलाइन करा सकते है जमा
ईरान से समझौते के करीब : ट्रंप ने कहा- समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई का विकल्प खुला
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण, भजनलाल ने युवाओं से किया अपने कौशल का विकास करने का आह्वान
सरकार अपनी कमी पहचान, बिजली संकट से राहत दिलाए: जूली