CGST अधीक्षक ने मांगी 60 लाख की घूस : 2 दलाल गिरफ्तार, अधीक्षक डिटेन

गाड़ी नम्बरों के आधार पर एसीबी ने किया था पीछा

CGST अधीक्षक ने मांगी 60 लाख की घूस : 2 दलाल गिरफ्तार, अधीक्षक डिटेन
एसीबी ने सीजीएसटी उदयपुर के अधीक्षक सांवल राम के लिए 25 लाख रुपए रिश्वत लेते दलाल अनिल पारीक और सुशील पारीक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि फर्मों के नोटिस, सम्मन निस्तारण, रिकवरी राशि और खाता सक्रिय कराने के बदले 60 लाख रुपए मांगे गए थे।

जयपुर/राजसमंद। एसीबी ने राजसमन्द में केन्द्रीय माल एवं सेवाकर (सीजीएसटी) आयुक्तालय उदयपुर के अधीक्षक (कर अपवंचना) सांवल राम के लिए 25 लाख रुपए की रिश्वत लेते दो दलालों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी ने अधीक्षक सांवल राम को भी डिटेन किया है। मामले में आरोपी के उदयपुर स्थित आवास की तलाशी ली जा रही है। घूसखोर सांवलराम पूर्व में इसी परिवादी से 65  लाख रुपए की घूस ले चुका है।

एसीबी डीजी गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी राजसमंद को परिवादी ने शिकायत दी कि उसकी दो पंजीकृत फर्म हैं। आरोप है कि एक फर्म की रिकवरी राशि नहीं निकालने, शो-कॉज नोटिस और सम्मन का निस्तारण कराने तथा दूसरी फर्म के नाम से जारी सम्मन व नोटिस का निस्तारण कराने और फर्म का खाता सक्रिय कराने के बदले सीजीएसटी आयुक्तालय उदयपुर के अधीक्षक सांवल राम द्वारा दलाल अनिल पारीक के माध्यम से 60 लाख रुपए रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत में पहली किश्त के रूप में 25 लाख रुपए देने के लिए दबाव बनाने की बात कही गई।

सत्यापन में रिश्वत मांग की पुष्टि :

शिकायत के बाद डीआईजी रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में एसीबी चौकी राजसमन्द के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मत चारण ने रिश्वत मांग का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान अधीक्षक सांवल राम के लिए दलाल अनिल पारीक के माध्यम से पहली किश्त के रूप में 25 लाख रुपए की रिश्वत मांगना पाया गया। इसके बाद एसीबी ने मंगलवार को ट्रेप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान दलाल अनिल पारीक ने दूसरे दलाल सुशील पारीक के माध्यम से 25 लाख रुपए की रिश्वत राशि प्राप्त की। राशि लेते ही एसीबी ने दोनों दलालों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान अधीक्षक सांवल राम को भी डिटेन किया गया।

Read More पुराने नोटों और सिक्कों का झांसा देकर देशभर में साइबर ठगी, तमिलनाडु-कर्नाटक से 8 गिरफ्तार

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान सरकार का फैसला, सेवानिवृत्त आईएएस श्रुति भारद्वाज फिर बनीं आरसीडीएफ की प्रबंध निदेशक राजस्थान सरकार का फैसला, सेवानिवृत्त आईएएस श्रुति भारद्वाज फिर बनीं आरसीडीएफ की प्रबंध निदेशक
राजस्थान सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्रुति भारद्वाज को आरसीडीएफ के प्रबंध निदेशक/सीईओ पद पर नियुक्त किया। भारद्वाज हाल ही...
डीजे के इस्तेमाल पर उठ रहे सवाल
FBI ने बराड़ को ‘मोस्ट वांटेड’ सूची में डाला, 10 लाख डॉलर का इनाम घोषित किया
पंचायत चुनावों में वार्ड पंच के लिए कोई पोलिंग एजेंट नहीं होगा नियुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश
रिश्वत मामला: रिश्वतखोर एएसपी सोनी टेलर के मार्फत खान माफिया के बेटे की मंगवाता था गाड़ी
आमजन की शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दें : महापौर
ब्रिटेन में चुनाव प्रणाली में सुधार के लिए बनेगा राष्ट्रीय आयोग : एंडी बर्नहैम ने की घोषणा, बोले- हर किसी की सुनी जाए आवाज