24 घंटे में चेन स्नेचिंग का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के खिलाफ पहले से भी चोरी और चेन स्नेचिंग के मामले दर्ज

24 घंटे में चेन स्नेचिंग का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला से सोने की चेन लूटने वाले चेन स्नैचर को अशोक नगर थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से छीनी गई सोने की चेन भी बरामद। पुलिस उपायुक्त राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि 7 जुलाई को परिवादिया मॉर्निंग वॉक के लिए सेंट्रल पार्क गई थीं।

जयपुर। सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला से सोने की चेन लूटने वाले चेन स्नैचर को अशोक नगर थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से छीनी गई सोने की चेन भी बरामद कर ली गई है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि 7 जुलाई को परिवादिया मॉर्निंग वॉक के लिए सेंट्रल पार्क गई थीं। इसी दौरान एक बदमाश उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर अशोकनगर थाने में मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा मुखबिरों से सूचना जुटाई। जांच के दौरान पुलिस ने शास्त्री नगर निवासी योगेश सैनी (35) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात स्वीकार कर ली, जिसके बाद उसके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन बरामद कर ली गई। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी अशोकनगर थाने में चोरी और चेन स्नेचिंग के मामले दर्ज हैं। उससे अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में और घटनाओं का खुलासा हो सकता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

विधानसभा परिसर के राजराजेश्वर महादेव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, देवनानी ने की पूजा-अर्चना विधानसभा परिसर के राजराजेश्वर महादेव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, देवनानी ने की पूजा-अर्चना
देवनानी ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। महोत्सव के पहले दिन...
बाब अल-मंदेब में बढ़ा तनाव, हूती चेतावनी के बाद सऊदी गठबंधन ने वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा बढ़ाई
सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद: बैंकिंग और आईटी सेक्टर ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप-स्मॉलकैप में रही तेजी
ओबीसी आयोग का 45 फीसदी सर्वे पूरा, 3 दिन में 55 काम पूरा करने की चुनौती
धावास जैन मंदिर में श्रद्धा का महासंगम, श्रद्धालुओं में उत्साह
साइबर ठगों पर सख्त शिकंजा, 'जीरो टाइम लैग' के लक्ष्य के साथ बैंक-पुलिस समन्वय होगा मजबूत
छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग