राजधानी में दिन-दहाड़े चैन स्नैचिंग : एक आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार, जानें पूरा मामला  

पुलिस फरार आरोपी संजय की तलाश में जुटी 

राजधानी में दिन-दहाड़े चैन स्नैचिंग : एक आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार, जानें पूरा मामला  

दिन-दहाड़े सोने की चैन छीनने वाले आरोपियों में से पुष्पेंद्र गुर्जर गिरफ्तार, साथी संजय गुर्जर अभी फरार। तीन महिलाओं और एक पुरुष से वारदात करने के बाद आरोपी सफेद अपाचे बाइक से भागे थे। पुलिस सीसीटीवी और बाइक नंबर के आधार पर जांच कर रही।

जयपुर। राजधानी में दिन-दहाड़े सोने की चैन तोड़ने की वारदातों से दहशत फैलाने वाले बदमाशों में से एक को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अभी फरार है। शहर में तीन महिलाओं और एक पुरुष से सोने की चैन छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की पहचान कर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की।

ज्योति विद्यापीठ के सामने एक होटल में ठहरे आरोपियों में से एक, पुष्पेंद्र गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका साथी संजय गुर्जर अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी भरतपुर जिले के वैर तहसील के निवासी हैं। वारदात के बाद सफेद रंग की अपाचे बाइक से फरार होने के दौरान वैशाली नगर थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान इनकी ट्रैफिक पुलिस से झड़प भी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई, लेकिन आरोपी बाइक छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज और बाइक के चेसिस नंबर के आधार पर जांच की, जिसके बाद पुष्पेंद्र को होटल से दबोच लिया गया। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी संजय की तलाश में जुटी है और उसे भी जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुनव्वर फारूकी के घर गूंजी किलकारी : पत्नी महजबीन ने बेटी को दिया जन्म, सेलेब्स दे रहे शुभकामनाएं मुनव्वर फारूकी के घर गूंजी किलकारी : पत्नी महजबीन ने बेटी को दिया जन्म, सेलेब्स दे रहे शुभकामनाएं
बिग बॉस 17 विजेता मुनव्वर फारूकी और पत्नी महजबीन कोटवाला के घर बेटी का जन्म। मुनव्वर ने सोशल मीडिया पर...
संस्थानिक भूमि आवंटन नीति पर मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक स्थगित, नई तिथि तय
हरियाणा में धोखाधड़ी के आरोपी को किया प्रत्यर्पित : यूएई से भारत लेकर आई सीबीआई, पुलिस ने हिरासत में लिया
अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश : व्हाट्सएप फर्जी प्रोफाइल से 5.30 करोड़ की ठगी, 17 आरोपी गिरफ्तार
अमेरिका नए प्रस्ताव मानता है तो पाकिस्तान में बातचीत के लिए तैयार है ईरान: होर्मुज खोलने के लिए शर्तों पर बात करने की पेशकश कर सकता है ईरान, रिपोर्ट में कहा- प्रतिबंध में ढील के बदले परमाणु कार्यक्रम पर बात करने का प्रस्ताव
भीषण गर्मी में परिंदों के दाना और पानी के लिए चलाया अभियान, सिटीपार्क में बांधे पंछियों के लिए 51 परिन्डे
पंजाब के मुख्यमंत्री पर नशे से जुड़े आरोप लगना दुर्भाग्यपूर्ण : विधानसभा में नशे में पहुंचे थे मान, कांग्रेस सांसद तिवारी ने मांगा आरोपों पर जवाब