चैत्र नवरात्र : आज से 9 दिन शक्ति की आराधना का पर्व, घरों-मंदिरों में होगी घटस्थापना

सर्वार्थ सिद्धि योग में मां दुर्गा का आगमन गजराज पर

चैत्र नवरात्र : आज से 9 दिन शक्ति की आराधना का पर्व, घरों-मंदिरों में होगी घटस्थापना

श्रद्धालु नवरात्र में शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की आराधना में लीन रहेंगे

जयपुर। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा रविवार को घट स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र शुरू होंगे। श्रद्धालु नवरात्र में शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की आराधना में लीन रहेंगे। देवी मंदिरों में जहां दुर्गा सप्तशती के पाठ होंगे जबकि भगवान राम के मंदिरों में रामचरितमानस और वाल्मीकि रामायण की चौपाइयां गूंजायमान होंगी। घट स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 9.20 से दोपहर 12.25 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.01 से 12.50 बजे तक रहेगा। जबकि 6 अप्रैल को रवि पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि के साथ रामनवमी का स्वयं सिद्ध अबूझ मुहूर्त रहेगा। आमेर के शिला माता, मनसा माता, दुर्गापुरा के दुर्गा मंदिर, राजापार्क के वैष्णोदेवी मंदिर, घाटगेट श्मशान स्थित काली माता मंदिर, झालाना डूंगरी स्थित कालक्या मंदिर सहित अन्य दुर्गा मंदिरों में शनिवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। शहर के सभी राम मंदिरों में भी नवरात्र पर वाल्मीकि रामायण और तुलसीदास कृत रामचरितमानस के अखंड नवाह्न पारायण होंगे।
 
आठ दिन के होंगे नवरात्र
इस साल 9 दिन के नहीं बल्कि 8 दिन के ही नवरात्र हैं क्योंकि नवरात्र में तृतीय तिथि का क्षय हो रहा हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग में मां दुर्गा का आगमन गजराज पर होगा। गजराज पर मातारानी का आगमन को धन-धान्य में वृद्धि से जोड़कर देखा जाता है।
 
गोविंददेवजी मंदिर
चैत्र नवरात्र में आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में 30 मार्च से सात अप्रेल तक श्रीराम चरितमानस का संगीतमय नवाह्न पारायण का आयोजन होगा। मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में प्रतिदिन सुबह सात से ग्यारह बजे तक 51 आसन पर 51 साधक श्रीराम चरितमानस की चौपाइयों का सस्वर संगीतमय पाठ करेंगे। श्री चिंता हरण हनुमान मंदिर के बंशीजी महाराज व्यासपीठ से पाठ करेंगे। भगवान राम का दरबार सजाया जाएगा। पांच घंटे रामचरितमानस के पाठ  के बाद शाम को भजन होंगे। सात अप्रेल को पाठ की पूर्णाहुति के उपलक्ष्य में संगीतमय सुंदरकांड पाठ होंगे।
 
गायत्री शक्तिपीठों पर होंगे लघु अनुष्ठान: चैत्र नवरात्र पर अखिल विश्व गायत्री परिवार विश्व शांति, मानव कल्याण एवं विश्व में हो रही विध्वंसक घटनाओं को रोकने के लिए, देश की प्रगति, सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों के विकास के लिए विशेष अनुष्ठा करेगा। नवरात्र में गायत्री महामंत्र की साधना की जाएगी। गायत्री परिवार के जोन प्रभारी ओम प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर 30 मार्च को गायत्री परिजन कलश स्थापना के साथ अनुष्ठान प्रारंभ करेंगे। राजस्थान की सभी गायत्री शक्तिपीठों, गायत्री चेतना केन्द्रों एवं मानसरोवर स्थित वेदना निवारण केन्द्र पर कलश स्थापना होगी।
 
श्री खोले के हनुमान मंदिर में 9 दिवसीय धार्मिक उत्सव 
श्री खोले के हनुमान मंदिर में 30 मार्च को चैत्र नवरात्रा घट स्थापना के साथ 9 दिवसीय धार्मिक उत्सव प्रारंभ होंगे। श्री नरवर आश्रम सेवा समिति के महामंत्री बृजमोहन शर्मा ने बताया कि नव संवत्सर 30 मार्च को प्रात: कलश यात्रा के बाद दोपहर 12 बजे घट स्थापना की जाएगी। घट स्थापना के बाद वाल्मीकि रामायण के पाठ प्रारंभ होंगे और 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक 201 आसान से 9 दिवसीय राम चरित्र मानस के पाठ प्रारंभ होंगे। खोले के हनुमान मंदिर पहाड़ी पर स्थित वैष्णो माता की घटस्थापना और दुर्गा सप्तमी के पाठ नियमित नौ दिन तक किए जाएंगे। मां वैष्णो को पंचामृत स्रान कराकर नई पोशाक धारण कराई जाएगी। साथ ही गायत्री माता मंदिर में गायत्री कवच व अन्नपूर्णा माता मंदिर में दुर्गा पाठ व अन्नपूर्णा स्त्रोत किए जाएंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्यावर में नाइट्रोजन गैस रिसाव की दुर्घटना दुःखद : मुख्यमंत्री ब्यावर में नाइट्रोजन गैस रिसाव की दुर्घटना दुःखद : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि ब्यावर में एक फैक्ट्री के गोदाम में नाइट्रोजन गैस रिसाव की दुर्घटना में...
हिंदी साहित्यकार कमल किशोर गोयनका का निधन, डॉ. गोयनका को 9 मार्च से हो रही थी सांस लेने में तकलीफ
असर खबर का - वापस पुराने भवन में लौटा उप पंजीयक द्वितीय कार्यालय
असर खबर का - नाहरगढ़ में बिजली बिल भुगतान के बाद हुआ जल संकट खत्म, ग्रामीणों को राहत
सरसों-चना खरीद 10 अप्रैल से, किसानों को खरीद केन्द्रों पर नहीं हो असुविधा, विभाग की तैयारी पूरी
पुलकित सम्राट ने की ज़ी स्टूडियोज के साथ अपनी अगली फिल्म की शुरुआत 
गुजरात में पटाखा फैट्री में लगी भीषण आग, 18 की मौत, 3 घायल