शेखावाटी और सीमावर्ती जिलों में बारिश के आसार : सुबह शाम हल्की ठंड, दिन में तेज धूप का बना हुआ असर
सुबह-शाम हल्की ठंड
जयपुर। प्रदेश में शनिवार से कुछ जिलों में मौसम में बदलाव होने के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग केन्द्र जयपुर ने आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिम राजस्थान व आसपास के क्षेत्रों के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बनने की प्रबल संभावना है।
इसके प्रभाव से बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं व आसपास के जिलों में 10-11 अक्टूबर को मेघगर्जन के साथ तेज हवाओं के साथ साथ ही 13-14 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिमी राजस्थान व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में सर्दी का असर बढ़ सकता है। इस बीच दिन में अभी भी तेज धूप का असर है वहीं सुबह शाम हल्की ठंड हो गई है। वहीं प्रदेश में शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान पिलानी में 38.8 डिग्री दर्ज किया। जयपुर में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री दर्ज किया।

Comment List