मस्कट-जयपुर फ्लाइट के समय में बदलाव, अब सुबह 10:55 बजे पहुंचेगी जयपुर

टिकट पर अंकित समय की पुष्टि करने की अपील

मस्कट-जयपुर फ्लाइट के समय में बदलाव, अब सुबह 10:55 बजे पहुंचेगी जयपुर
जयपुर एयरपोर्ट से मस्कट के बीच संचालित होने वाली सलाम एयर की फ्लाइट के समय में बदलाव। अब तक यह फ्लाइट अलसुबह संचालित होती थी, लेकिन यात्रियों की सुविधा और संचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इसका नया शेड्यूल जारी।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से मस्कट के बीच संचालित होने वाली सलाम एयर की फ्लाइट के समय में बदलाव किया गया है। अब तक यह फ्लाइट अलसुबह संचालित होती थी, लेकिन यात्रियों की सुविधा और संचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इसका नया शेड्यूल जारी किया गया है।
नए समयानुसार सलाम एयर की फ्लाइट मस्कट से सुबह 10:55 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसके बाद विमान सुबह 11:55 बजे जयपुर से मस्कट के लिए रवाना होगा। समय परिवर्तन के बाद यात्रियों को तड़के एयरपोर्ट पहुंचने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे उन्हें अधिक सुविधा मिलेगी।

यह अंतरराष्ट्रीय उड़ान सप्ताह में दो दिन, सोमवार और शुक्रवार को संचालित की जा रही है। मस्कट और जयपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह सेवा महत्वपूर्ण मानी जाती है। उड़ान के समय में बदलाव से राजस्थान और ओमान के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों, व्यवसायियों तथा प्रवासी भारतीयों को बेहतर यात्रा अनुभव मिलने की उम्मीद है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपने टिकट पर अंकित समय की पुष्टि करने की अपील की है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी