प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 44-47 डिग्री में दर्ज, जनजीवन प्रभावित

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 44-47 डिग्री में दर्ज

राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन भर लू के थपेड़ों ने बेहाल कर दिया। सूर्य दिनभर आग बरसाता रहा और मकान भट्टी की मानिन्द तपते रहे। देर शाम तक लू से राहत नहीं मिल पाई। जयपुर में दिन का पारा 45.4 डिग्री पार कर गया, जो  इस सीजन का सर्वाधिक तापमान रहा।

जयपुर। राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन भर लू के थपेड़ों ने बेहाल कर दिया। सूर्य दिनभर आग बरसाता रहा और मकान भट्टी की मानिन्द तपते रहे। देर शाम तक लू से राहत नहीं मिल पाई। जयपुर में दिन का पारा 45.4 डिग्री पार कर गया, जो इस सीजन का सर्वाधिक तापमान रहा। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान 42 डिग्री से अधिक बना रहा। सुबह से सूर्य आग बरपाना शुरू करता है और धीरे-धीरे अपने प्रचण्ड रूप में आ जाता हैं।

घड़ी की सुई के ग्यारह बजाने के साथ ही बाजार सूने और गलियां विरान हो जाती हैं। लोग बहुत जरूरी होने के बाद ही घरों से बाहर निकल पा रहे हैं। श्रीगंगानगर में दिन का तापमान 47.1 डिग्री दर्ज हुआ, प्रदेश के अलवर में 46.0, पिलानी 46.4, जैसलमेर 46.0, फलौदी 46.0, चूरू 46.5, फतेहपुर 45.3 और दौसा में 44.8 डिग्री दिन का तापमान दर्ज होने से जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अभी आगामी दो दिन तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं हैं। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 44-47 डिग्री में दर्ज किया है।  

आगे कैसा रहेगा
मौसम का मिजाज- 29 मई से मौसम में बदलाव आएगा और तीस मई से आंधी-बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा लागू करने के निर्णय का विरोध किया।...
कुमारी सैलजा का दावा, सचमुच राहुल गांधी ने डर गई भाजपा सरकार, बोली- कार्यक्रम का स्थान बदलने से नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ 
वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
उमर अब्दुल्ला ने वांगचुक के अनशन पर उठाएं सवाल : केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चिंतित नहीं, कहा- राजनीति में मानवता के लिए होना चाहिए स्थान
जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कीव पहुंचकर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का बड़ा ऐलान, बोले-यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन हर हाल में रहेगा अटूट
विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप