पार्क में अकेली महिला को पारिवारिक समस्या बताकर ठगा, 2 सोने के कड़े लेकर फरार हुआ शातिर गिरफ्तार 

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से मेरठ तक पहुंची पुलिस

पार्क में अकेली महिला को पारिवारिक समस्या बताकर ठगा, 2 सोने के कड़े लेकर फरार हुआ शातिर गिरफ्तार 
पुलिस थाना विद्याधर नगर उत्तर ने पार्क में अकेली महिला को पारिवारिक समस्याओं और दोषों को दूर करने का झांसा देकर सोने के कड़े ठगने वाले अंतरराज्यीय शातिर आरोपी मोहम्मद आबिद को गिरफ्तार किया है। टीम ने घटनास्थल और वारदात के संभावित रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

जयपुर। पुलिस थाना विद्याधर नगर उत्तर ने पार्क में अकेली महिला को पारिवारिक समस्याओं और दोषों को दूर करने का झांसा देकर सोने के कड़े ठगने वाले अंतरराज्यीय शातिर आरोपी मोहम्मद आबिद को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना किठौर का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ पूर्व में चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट और धोखाधड़ी के 15 से अधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करण शर्मा के अनुसार, परिवादिया ने 8 अक्टूबर 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 7 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे वह गणेश पार्क के सामने घूम रही थी। इसी दौरान दो व्यक्तियों ने उसका रास्ता रोककर बातचीत में उलझाया और पारिवारिक समस्या बताकर उसके हाथों से सोने के दो कड़े उतरवा लिए। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

टीम ने घटनास्थल और वारदात के संभावित रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज का विश्लेषण कर आरोपियों के आने-जाने का रूट मैप तैयार किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन मेरठ, उत्तर प्रदेश में मिलने पर पुलिस टीम रवाना की गई। पुलिस ने मोहम्मद आबिद पुत्र हफीज जाफर अली (38), निवासी गांव असीलपुर, थाना किठौर, जिला मेरठ को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। जांच में वारदात में उसके साथी आमिर उर्फ कल्लू की संलिप्तता भी सामने आई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी के 25 साल के जनसेवा कार्यकाल की दिल्ली कैबिनेट ने की सराहना, सीएम रेखा ने कहा- केंद्र की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा पीएम मोदी के 25 साल के जनसेवा कार्यकाल की दिल्ली कैबिनेट ने की सराहना, सीएम रेखा ने कहा- केंद्र की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के लिए केंद्र सरकार का आभार...
अमेरिकी वित्त विभाग का बड़ा फैसला, बैंक ऑफ़ अमेरिका पर लगाया 1.21 अरब डॉलर का जुर्माना
कभी सरपंचों के हाथ में थी प्रधान और जिला प्रमुख की चाबी, 1995 में बदला चुनाव का पूरा गणित
विधानसभा से गांव की चौपाल तक: पंचायत चुनाव में उतरे सियासत के दिग्गज, जिला परिषद की सीटों पर बढ़ा मुकाबले का रोमांच
नवरात्र में मोती डूंगरी गणेश मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, नई-नई गाड़ियों में सवार होकर पहुंच रहे श्रद्धालु
नवरात्रि के चौ​थे दिन गुस्से से लाल हुआ बाजार: सेंसेक्स 252 अंक फिसला, इन स्टॉक्स में दिखा एक्शन
जंतर-मंतर विवाद: सीजेपी के दो नेता 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, तीसरे को मिली जमानत, जानें दिल्ली पहुंचते ही दीपके ने क्या कहा?